मायावती की दो टूक, कांग्रेस और सपा के साथ चुनावी गठबंधन अब कभी नहीं

उत्तर प्रदेशमायावती की दो टूक, कांग्रेस और सपा के साथ चुनावी गठबंधन अब...

Date:

अपने और अपनी पार्टी के अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के तेवर कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के प्रति बेहद तीखे हैं। बसपा प्रमुख ने आज खुलेआम ऐलान किया कि भविष्य में इन दोनों पार्टियों के साथ कोई चुनावी गठबंधन नहीं किया जाएगा। कांग्रेस और सपा पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को न तो उनके जीवनकाल में और न ही मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया और न ही अपने कार्यकाल में कांशीराम के निधन पर राजकीय या राष्ट्रीय शोक घोषित किया।

राहुल गांधी द्वारा पूरे देश में जाति जनगणना की चेतना जगाने के प्रयास पर बसपा सुप्रीमो ने सवाल उठाया कि इतने वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद भी कांग्रेस ने जाति जनगणना क्यों नहीं कराई। सपा और कांग्रेस को आरक्षण विरोधी बताते हुए मायावती ने कहा कि अब इनके साथ कोई भी चुनावी गठबंधन करना एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के हित में उचित नहीं होगा।

मायावती ने कल प्रयागराज में आयोजित सम्मान और उसकी रक्षा कार्यक्रम में दिए गए राहुल गांधी के भाषण को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस ने केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने से पहले अपनी सरकार में राष्ट्रीय जाति जनगणना क्यों नहीं कराई, जो वो अब इसकी बात कर रहे हैं, जवाब दें?

आपको बता दें कि कल प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ’90 प्रतिशत लोग सिस्टम से बाहर बैठे हैं और उनकी भागीदारी के बिना देश नहीं चल सकता और इसके लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की बाधा को उखाड़ फेंका जाएगा।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...