Agra News : 2017 में शादी 2019 में पति ने दिया तलाक, 2021 में इंस्टाग्राम ने खोला राज तो उड़े पत्नी के होश ​

उत्तर प्रदेशAgra News : 2017 में शादी 2019 में पति ने दिया तलाक,...

Date:

आगरा। जिले में एक गजब का मामला सामने आया है। जिसमें पति ने शादी के दो साल बाद ही पत्नी को तलाक ​दे दिया। लेकिन इसकी जानकारी पत्नी को 2021 में इंस्ट्राग्राम के माध्यम से हुई तो उसके होश उड़ गए। पति ने उसको बिना उसकी जानकारी के तलाश भी दे दिया। वह भी कोर्ट के माध्यम से। जबकि वह कोर्ट नहीं गई और ना ही उसके पास कोई नोटिस आई। मजे की बात पति तलाक देने के बाद भी उसके साथ रह रहा था। दो साल बाद पति का दूसरे जिले में ट्रांसफर हुआ तो उसने दूरी बना ली। बीते दिनों इंस्टाग्राम पर पति को दूसरी महिला के साथ देखकर वह ससुराल व कोर्ट पहुंची तो उसके बाद यह राज खुला। पीड़िता ने महिला थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 

Also Read : Gujarat Chunavi Dangal: क्या गुजरात मे छिड़ेगा दलित वोट बैंक पर घमासान

शाहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी फरवरी 2017 में मलपुरा थाना क्षेत्र के युवक से हुई थी। पति सरकारी नौकरी में है। वह शादी के समय दिल्ली में नौकरी कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद वह पति के साथ दिल्ली रह रही थी। पति का ट्रांसफर आगरा हुआ तो वह भी  आगरा आ गई। दोनों बहुत खुश थे। इसके बाद पति का ट्रांसफर वर्ष 2021 दिसंबर में गुवाहाटी हो गया। वह पति को छोड़ने दिल्ली एयरपोर्ट गई। इसके बाद छुट्टियों पर आए पति ने उसे मायके छोड़ दिया। इसके बाद पति का व्यवहार बदल गया। उसका फोन उठना बंद हो गया और मैसेज के जवाब भी नहीं देता था। 

पीड़िता ने बताया कि उसने पति को दूसरी महिला के साथ इंस्टाग्राम पर देखा तो उसके होश उड़ गए। वह ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने बताया कि उसका और उसके पति का तलाक तो 2019 में हो चुका है। पीड़िता ने जब कोर्ट जाकर जानकारी की तो पता चला कि पति ने उसे धोखा देकर तलाक ले लिया है। 

Also Read : UP Accident News : आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में तीन की दर्दनाक मौत

वहीं अब पीड़िता महिला थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद महिला थाना प्रभारी इतुल चौधरी ने बताया कि 10 दिन पहले पीड़िता पति के खिलाफ शिकायत करने आई थी तब उसे पता नहीं था कि पति ने तलाक दे दिया। जांच में पता चला कि पति ने धोखे से तलाक देकर दूसरी शादी कर ली। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...