UP Road Accident: यूपी के प्रतापगढ़ जिले में सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हैं। जिनमें अधिकांश की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर रायबरेली से वाराणसी की तरफ जा रहे एलपीजी टैंकर की सामने से आ रहे सवारियों से भरे टेंपो से टक्कर हो गई। जिसमें टैकर टैपो को रौंदते हुए आगे जाकर पलट गया। इससे टेंपो चालक सहित नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में सात लोग घायल हो गए। जिनकी हालत गंभीर देख प्रयागराज ref कर दिया।
जिले में आज सोमवार को आज शाम को भीषण हादसा हुआ। अमेठी में गैस खाली करने के बाद गैस टैंकर लेकर चालक वाराणसी की जा रहा था। लीलापुर थाना क्षेत्र के मोहनगंज विक्रमपुर मोड़ के पास टैंकर चालक ने सामने एक बाइक सवार व टेंपो को देख ब्रेक लगा दिया। जिससे
गैस टैंकर अनियंत्रित होकर टेंपो को रौंदते हुए विपरीत दिशा में पलट गया। यह देख आसपास के लोग घायलों को बचाने के लिए मौके की ओर दौड़े। लोगों ने टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। टेंपो में कुल 16 लोग सवार थे। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जहां चिकित्सकों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान अन्य घायलों को लोग लेकर प्रयागराज जा रहे थे। प्रयागराज जाते समय छह अन्य घायलों ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद शवों को लेकर स्वास्थ्यकर्मी लौट आए।
गंभीर रूप से घायल सात लोगों को प्रयागराज एसआरएन में भर्ती कराया गया है। जिन्हें पुलिसकर्मी लेकर रवाना हुए हैं। घटनास्थल पर डीएम प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव व आईपीएस अमृत जैन मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद घायलों की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
UP Road Accident: प्रतापगढ़ में टैंकर ने टेंपो को रौंद, नौ की मौत सात घायल
Date:

