Business:- हाल ही में अभी अपना IPO खोलने वाली कम्पनी भारतीय जीवन बीमा निगम ग्रे मार्केट में कमजोर होता दिखाई दे रहा है। क्योंकि आज ग्रे मार्केट में तीसरे दिन इसके शेयर के भाव 50 फीसदी टूट गए हैं। अगर हम LIC के पहले दिन के इश्यू की बात करें तो ग्रे मार्केट में शेयर 105 रुपये के प्रीमियम पर था जो आज 50 रुपये पर आ गया है।
जानकारी के लिए बता दें जब तक LIC का IPO जारी नहीं हुआ था तब तक इसको लेकर मार्केट में खूब क्रेज देंखने को मिला लेकिन अब इसका क्रेज कम होता दिखाई दे रहा है। लेकिन एक्सपर्ट अभी भी निवेशकों को इसके साथ जुड़ने की सलाह दे रहे हैं।
हालाकि मार्केट आब्जर्व वालो का कहना जहै कि ग्रे मार्केट में LIC के शेयर का भाव आज यानी 6 मई को 50 रुपये पर आ गया है। वही अगर हम पहले दिन की बात करे तो इश्यू के पहले दिन इसका भाव 85 रुपये से बढ़कर 105 रुपये था।

