Politics News: पटना महाबैठक में BJP के खिलाफ 15 दलों के नेताओं ने मिशन 2024 पर किया महामंथन

UncategorizedPolitics News: पटना महाबैठक में BJP के खिलाफ 15 दलों के नेताओं...

Date:

Politics News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर भाजपा विरोधी 15 दलों की महाबैठक आज पटना में हुई। ढाई घंटे तक चली इस महाबैठक में भाजपा के खिलाफ एकजुट होने पर चर्चा हुई।
पटना में विपक्षी दलों की बैठक खत्म हो गई। करीब ढाई घंटे तक 15 दलों के नेताओं ने अपने मिशन 2024 पर महामंथन किया। इस दौरान भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के मुद्दे पर दलों के बीच चर्चा हुई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नफरत की राजनीति के खिलाफ हमलोग एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे।

लोकतंत्र की रक्षा एकमात्र दायित्व

महाबैठक के बीच कांग्रेस ने विपक्षी दलों के नेताओं की तस्वीर पोस्ट की। जिसमें लिखा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा एकमात्र दायित्व है। देश को नई दिशा देने के लिए महाबैठक की जा रही है। मुख्यमंत्री आवास स्थित नेक संवाद भवन में विपक्षी एकता की महाबैठक शुरू हुई। बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे। वो देर से पहुंचे इस कारण से बैठक तय समय पर नहीं शुरू हो पाई। नेक संवाद में विपक्षी दलों के सभी नेता पहुंचे हैं। इसके बाद बैठक शुरू हुई बैठक में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मौजूद रहे। 15 दलों के प्रतिनिधि महाबैठक में मौजूद हैं।

कांग्रेस जोड़ने का काम कर रही है

राहुल गांधी ने अपने समर्थकों से पूछा कैसे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस डीएनए है वह बिहारी है। हमारी भारत जोड़ो यात्रा में बिहार ने बहुत मदद की। इससे लिए धन्यवाद देता हूं। जहां भी गया, वहां बिहार के लोग मिले। वो हमारे साथ पैदल चले। यात्रा में बिहार ने हमारी मदद की। क्योंकि, आप विचारधारा को मानते हो। उन्होंने आरोप लगाया और कहा कि भाजपा भारत को तोड़ने का काम कर रही है। नफरत और हिंसा फैलाने का काम करती है। कांग्रेस जोड़ने का काम करती है। मोहब्बत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है।

सभी बड़े नेता पटना पहुंचे

राहुल और मल्लिकार्जुन खरगे के बाद एनसीपी नेता शरद पवार, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी भी पटना पहुंचे। शरद पवार के साथ सुप्रिया सुले पटना पहुंची। दोनों नेताओं का काफिला एनसीपी कार्यालय के लिए निकला। राहुल गांधी का काफिला सदाकत आश्रम पहुंचा। यहां पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी। राहुल गांधी ने बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण भी किया।
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल विशेष विमान से पटना पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। राहुल के स्वागत में उनके समर्थकों की भीड़ जुटी रही। रोड शो के दौरान स्वागत में समर्थकों की भीड़ उमड़ी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related