अनुराग कश्यप की हॉलीवुड रीमेक किल बिल में कृति सेनन की इंट्री

बॉलीवुडअनुराग कश्यप की हॉलीवुड रीमेक किल बिल में कृति सेनन की इंट्री

Date:


अनुराग कश्यप की हॉलीवुड रीमेक किल बिल में कृति सेनन की इंट्री

अनुराग कश्यप, अपने अगले प्रोजेक्ट में अपने फेवरिट निर्देशक क्वेंटिन टैरेंटीनों को ट्रिब्यूट देने वाले हैं और इसके लिए उन्होंने मशहूर हॉलीवुड फिल्म किल बिल को चुना है। इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे निखिल द्विवेदी और फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी कृति सैनन।

किल बिल, 2003 में रिलीज़ हुई एक अमरीकी फिल्म है जहां एक्ट्रेस उमा थर्मन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को डायरेक्ट किया था मशहूर निर्देशक क्वेंटिन टैरेंटीनो ने। फिल्म में उमा एक प्रेगनेंट दुल्हन के किरदार में दिखाई दी थीं जिसे हत्यारों का एक समूह जान से मारने की कोशिश करता है।

हालांकि, 4 साल बाद इस अटैक में बचने के बाद वो दुल्हन, हत्यारों के इस समूह से बदला लेने के लिए उन्हें जान से मारने की कोशिश करती है। ये फिल्म शूट करते हुए 4 घंटे की बन गई थी जिसके बाद क्वेंटिन टैरेंटीनो को इसे दो भाग में रिलीज़ करना पड़ा था।

बात करें कृति सैनन की तो उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड में अपने सात साल पूरे किए हैं। एक इंटरव्यू में कृति ने कहा कि वो खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि इतने छोटे से करियर में उन्हें इतनी अलग अलग भूमिकाएं करने का मौका मिला। वो मानती हैं कि उन्होंने इन सभी को एक चैलेंज की तरह लिया। और उम्मीद करती हैं कि फैन्स की उम्मीदों पर वो खरी उतरी हों।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related