उम्मीदवारों से वफादारी का हलफनामा ले रही है ओवैसी की पार्टी

उत्तराखंडउम्मीदवारों से वफादारी का हलफनामा ले रही है ओवैसी की पार्टी

Date:


उम्मीदवारों से वफादारी का हलफनामा ले रही है ओवैसी की पार्टी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां शुरू हो चुकी हैं, असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने भी चुनाव में उतरने की तैयारी पूरी कर ली है। दिलचस्प बात यह है कि एआईएमआईएम चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र के साथ वफादारी का हलफनामा भी ले रही है।

न्यूज़ चैनल आजतक के मुताबिक वफादारी के कॉन्ट्रैक्ट में इस बात का उल्लेख किया गया है कि आवेदनकर्ता टिकट न मिलने की स्थिति में भी पार्टी के लिए ईमानादरी से काम करते हुए चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेगा। चुनाव लड़ने की उम्मीद रखने वाले आवेदनकर्ताओं से 10,000 रुपये का आवेदन शुल्क भी लिया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक असदुद्दीन ओवैसी जल्द ही यूपी का दौरा करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के अनुसार पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 100 मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर लड़ने का मन मनाया है। एआईएमआईएम 2017 के चुनाव में भी हाथ आजमा चुकी है, मगर बुरी तरह नाकाम रही रही थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related