Gold Exchange: गोल्ड एक्सचेंज करने से पहले जान लें यह बात, नहीं होगा नुकसान

बॉलीवुडGold Exchange: गोल्ड एक्सचेंज करने से पहले जान लें यह बात, नहीं...

Date:

Gold Exchange: अगर गोल्ड ज्वेलरी या गोल्ड एक्सचेंज करने की सोच रहे हैं तो यह जानकारी काम की है। सोना बदलने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। जिससे कि गोल्ड एक्सचेंज वैल्यू या फिर सोने वजन के पैमाने पर परेशानी ना आए। सोने की डिजाइन को और इसकी लंबी उम्र और मजबूती को बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों के अनुसार इसको बदलते रहना चाहिए। गोल्ड सिर्फ निवेश का ही अच्छा विकल्प नहीं है।

सोना भारत में इमोशन है जो परिवारों को जोड़ता है। सोने का आभूषण हो या फिर प्योर गोल्ड टुकड़े, ये पारिवारिक विरासत माना जाते हैं।
जानकारों की मानें तो सोने के डिजाइन को अच्छा बनाने और इसकी लंबी उम्र और मजबूती बढ़ाने के लिए इसको बदलते रहना बेहतर होता है। बात गोल्ड की हो तो इसे बदलते समय कुछ खास बातों पर ध्यान देना जरूरी है।

गोल्ड के मूल बिल और प्रमाण पत्र ले जाएं

जब भी गोल्ड बदलने जाएं तो संभव हो वहां सोना खरीद की मूल बिल और सर्टिफिकेट लेकर जाएं। जिससे वजन और शुद्धता तय करने में मदद मिलेगी। बिल का रिकॉर्ड रखने से Gold validity में वजन बढ़ता है। बल्कि यह Weight पर नियंत्रण रखने में मदद करता है।

विश्वसनीय ज्वैलर्स से बदले गोल्ड

गोल्ड बदलते समय जरूरी है कि एक ऐसे ज्वैलर्स को चुने जिसकी विश्वसनीयता बनी हो। हॉलमार्क वाले गहनों की जांच करें, जो हाई रिसेल वैल्यू देता है। कुछ ज्वैलर्स के पास सोने, हीरे की ज्वेलरी आदान-प्रदान के संबंध में अलग-अलग रूल होते हैं। ऐसे में सोने को बदलने या बेचने से पहले बाजार ट्रेंड चेक कर लें। सोना बदलने से पहले इस बात का ध्यान रखें की वर्तमान में सोने की क्या कीमत है।

तौल पर ज्वेलरी का कुल वजन और शुद्ध वजन जांचें

सोने के टुकड़े को बदलना है यह तय करने से पहले उस टुकड़े को चुने। जिसकी ज्यादा जरूरत ना हो। गोल्ड की अदला-बदली करने से पहले, सोने को ट्रेड करना अच्छा मानते हैं। जिससे अधिक कीमत मिलती है। जब गोल्ड की बदली करें उस समय तौल पर ज्वेलरी का वजन और शुद्ध वजन जांच जरूर करें। जिससे बदलने के बाद वजन में किसी प्रकार की परेशानी ना होने पाए।

पुराने गोल्ड के बदले हॉलमार्क ज्वैलरी

चाहे गोल्ड ज्वैलरी खरीद रहे हों या फिर बदल रहे हों। अब हमेशा हॉलमार्क वाली गोल्ड की ज्वैलरी ही लें जो शुद्धता की पहचान है। गोल्ड की खरीद और बिक्री को आसान बनाने के लिए, कानून के मुताबिक जरूरी है कि प्रत्येक सोने की वस्तु पर कार्टेज की स्पष्ट मुहर लगी हो।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related