बजट के दिन खरीद सकते हैं सस्ता सोना, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की 11वीं सीरीज 1 फरवरी से

बिज़नेसबजट के दिन खरीद सकते हैं सस्ता सोना, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की...

Date:


बजट के दिन खरीद सकते हैं सस्ता सोना, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की 11वीं सीरीज 1 फरवरी से

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की 11वीं सीरीज 1 फरवरी से निवेश के लिए खुल रही है. यह सीरीज 1 फरवरी से 5 फरवरी तक निवेश के लिए खुली रहेगी. गोल्ड बांड के लिए इस बार सरकार ने इश्यू प्राइस 4912 रुपये प्रति ग्राम यानी 49120 रुपये प्रति 10 ग्राम तय किया है. वहीं, अगर ऑनलाइन गोल्ड बांड खरीदते हैं तो हर ग्राम पर 50 रुपये की छूट भी मिलेगी. ऑनलाइन इन्वेस्टर्स के लिए इश्यू प्राइस 4862 रुपये प्रति ग्राम यानी 48620 रुपये प्रति 10 ग्राम होगा. बता दें कि सरकार सॉवरेन गोल्ड बांड की यह सीरीज तब लेकर आई है, जब सोना इस साल अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 7000 रुपये डिस्काउंट पर बिक रहा है. एक्सपर्ट का कहना है कि पोर्टफोलियो में सोना रखने वालों के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बेहतर विकल्प है.

आरबीआई ने कहा है कि बॉन्ड का नॉमिनल वैल्यू 4912 रुपये तय हुआ है. बॉन्ड का मूल्य इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन लिमिडेट (IBJA) द्वारा दी गई 27 से 29 जनवरी के बीच 999 प्योरिटी वाले गोल्ड के औसत क्लोजिंग प्राइस के आधार पर तय की गई है. बता दें कि इसके पहले जारी हुए सीरीज 10 के गोल्ड बॉन्ड के लिए इश्यू प्राइस 5104 रुपये प्रति ग्राम था. यह इश्यू 11 जनवरी से 15 जनवरी तक सब्सक्रिप्सन के लिए खुला था.

एसजीबी के हर आवेदन के साथ निवेशक के पास PAN होना जरूरी है. गोल्ड बॉन्ड को ऑनलाइन खरीद सकते हैं. इसके अलावा इसकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), चुनिंदा डाकघरों और एनएसई व बीएसई जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए भी होगी. स्माल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक में इनकी बिक्री नहीं होती है. इन बॉन्डों की सेटलमेंट डेट 9 फरवरी 2021 तक की गई है.

Sovereign gold bond स्कीम में एक वित्त वर्ष में एक व्यक्ति अधिकतम 400 ग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकता है. वहीं न्यूनतम निवेश एक ग्राम का होना जरूरी है. वहीं HUFs एक वित्त् वर्ष में 4 किलोग्राम तक निवेश कर सकेंगे, जबकि ट्रस्ट इसमें 20 किलोग्राम तक निवेश कर सकेंगे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...