मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने लोगों के लिए एक लाख मुक्त कोविड-19 वैक्सीन डोनेट किया

बिज़नेसमालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने लोगों के लिए एक लाख मुक्त कोविड-19...

Date:


मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने लोगों के लिए एक लाख मुक्त कोविड-19 वैक्सीन डोनेट किया

लखनऊ। 10 देशों में फैले हुए 260 से अधिक आउटलेट के मजबूत वैश्विक रिटेल नेटवर्क के साथ प्रमुख ज्वेलरी रिटेलर, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करने के मिशन से 1 लाख मुक्त कोविड-19 वैक्सीन डोनेट किया है. यह वैक्सीन ज्वेलरी कारीगरों, कर्मचारियों, निवेशकों और उन पर निर्भर लोगों के अलावा वैक्सीन तक सीमित पहुंच रखने वाले इस बीमारी से पीड़ित होने की आशंका वाले लोगों को प्रदान की जाएगी. यह पहल सरकार द्वारा वैक्सीनेशन मुहिम को तेज करने के निर्णय के फलस्वरुप कोविड-19 महामारी के दौरान सीएसआर पहल के भागरूप में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स कार्य कर रही है.

मालाबार ग्रुप के चेयरमैन, श्री एमपी अहमद ने कहा, “देश कोविड-19 मामलों की दूसरी लहर उत्पन्न होने का मुकाबला कर रहा है जिससे महामारी के फैलाव को रोकने के लिए वैक्सीनेशन अति महत्वपूर्ण बन गया है. यह पहल राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन मुहिम में हमारे योगदान का पहला कदम है. हम इस बीमारी से सर्वाधिक प्रभावित होने की आशंका रखने वाले लोगों तक पहुंचने और उन्हें वैक्सीन लगाने के लिए अपनी सेवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करेंगे. इसमें वृद्धों और क्रॉनिक बीमारियों से पीड़ित लोगों का समावेश है, जो बीमारी से अति प्रभावित हो सकते हैं जिनकी धर्मादा एसोसिएशनों और मानवतावादी संगठनों के सहयोग से पहचान की जाएगी. हमने वैक्सीनेशन मुहिम के लिए 8 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है. “उन्होंने आगे कहा कि मालाबार ग्रुप अपनी टीम के सदस्यों, पार्टनर नेटवर्क और कुल मिलाकर समाज की सुरक्षा के लिए अपनी क्षमता के अंदर सब कुछ करेगा.

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स हमेशा से उदाहरण पेश करते हुए अपने संबंधित उद्योग में एक रोल मॉडल की भूमिका अदा कर रहा है. पहल के भागरूप में ग्रुप धर्मादा संगठनों और मानवातावादी संगठनों के सहयोग से अति प्रभावित होने की संभावना रखने वाले लोगों की पहचान कर व्यापक समुदाय के अंदर वैक्सीनेशन मुहिम को सपोर्ट भी करेगा. डब्ल्यूएचओ मान्य वैक्सीन रखने वाले प्रमुख हॉस्पिटलों के साथ सहयोग के मार्फत और कंपनी के परिसरों दोनों में वैक्सीनेशन मुहिम आयोजित की जाएगी.

मुक्त वैक्सीनेशन में योगदान करने के अलावा मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स वैक्सीनेशन मुहिम को सपोर्ट करने के लिए भी अनेक पहल कर रहा है, जिसमें कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने के महत्व के बारे में जानकारी देने और उनकी चिंताएं दूर कर सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने तथा वैक्सीनेशन प्रक्रिया आदि के बारे में उनकी मदद करने के लिए जानकारी प्रदान की जा रही है.

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का मानना है कि अति सफल कंपनियां वह होती है, जो जिम्मेदारी उठाती हैं और अपने मुख्य कारोबार में बनी रहती हैं. यह ग्रुप हमेशा से शुरुआत से ही सीएसआर पहलों के प्रति सक्रिय है. यह संगठन अपने आपरेट वाले सभी क्षेत्रों में सीएसआर पहलों के लिए अपने मुनाफे का 5% अलग रखता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...