Lucknow Encounter: योगी के शपथ ग्रहण से पूर्व ज्वैलर्स लूट का आरोपी एक लाख का इनामी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

फीचर्डLucknow Encounter: योगी के शपथ ग्रहण से पूर्व ज्वैलर्स लूट का आरोपी...

Date:


Lucknow Encounter: योगी के शपथ ग्रहण से पूर्व ज्वैलर्स लूट का आरोपी एक लाख का इनामी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज शुक्रवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। योगी के शपथ ग्रहण से से पहले ही पुलिस अपने एक्टिव मोड में आ गई है। लखनऊ में आज सुबह तड़के 4 बजे एक मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख के इनामी राहुल सिंह को ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ हसनगंज इलाके में हुई। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर जब पुलिस ने इनामी राहुल सिंह को घेरा तो उसने पुलिस दल पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राहुल सिंह को गोली मारी। जिसमें वह घायल हो गया।

Read also: नोएडा : गन्ने का जूस बेचने वाले को प्राधिकरण ने लौटाई मशीन, सीएम योगी को दिया धन्यवाद

इसके बाद उसको अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान इनामी बदमाश राहुल ने दम तोड़ दिया। एक लाख के इनामी राहुल सिंह पर अलीगंज में एक ज्वेलर्स के यहां लूट के दौरान कर्मचारी की हत्या कर दी थी। उसके बाद से ही राहुल फरार चल रहा था। मृतक राहुल मूल रूप से शाहजहांपुर का रहने वाला था। गत 8 दिसंबर को राहुल ने अपने साथियों के साथ तिरुपति ज्वेलर्स में लूट की घटना को अंजाम दिया। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के चंद घंटे पहले पुलिस ने यह मुठभेड़ कर योगी सरकार के इरादों को भी जता दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related