उपराज्यपाल के पद से हटाई गयीं किरण बेदी

फीचर्डउपराज्यपाल के पद से हटाई गयीं किरण बेदी

Date:


उपराज्यपाल के पद से हटाई गयीं किरण बेदी

नई दिल्ली: पुडुचेरी में जारी सियासी उठापटक के बीच उप राज्‍यपाल किरण बेदी को पद से हटा दिया गया है. राष्‍ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार रात जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है. राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के ऑफिस से जारी बयान के अनुसार, नई नियुक्ति होने तक तेलंगाना की राज्‍यपाल तामिलिसाई सौंदर्यराजन को फिलहाल पुडुचेरी के उप राज्‍यपाल की जिम्‍मेदारी संभालने का कहा गया है.

राष्ट्रपति का निर्देश
बयान में कहा गया है, ‘राष्‍ट्रपति ने निर्देश दिया है कि डॉ. किरण बेदी पुडुचेरी के उप राज्‍यपाल को ऑफिस छोड़ेगी. उन्‍होंने तेलंगाना की राज्‍यपाल डॉ. तामिलिसाई सौंदर्यराजन को अपने राज्‍य के अलावा फिलहाल पुडुचेरी के उप राज्‍यपाल पद की जिम्‍मेदारी संभालने को कहा है. सौंदर्यराजन के जिम्‍मेदारी संभालने की तिथि से उनकी नियुक्ति प्रभावी मानी जाएगी.

जल्द होने हैं विधानसभा चुनाव
पुडुचेरी के उप राज्‍यपाल के पद पर नियमित नियुक्ति होने तक वे यह जिम्‍मेदारी संभालेंगी.’ किरण बेदी को ऐसे समय पद से हटाया गया है जब पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव में कुछ ही समय बाकी है.

अल्पमत में कांग्रेस सरकार
गौरतलब है कि कांग्रेस के एक विधायक के इस्तीफे के बाद पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार आज अल्पमत में आ गयी है|

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिशा सालियान केस में CBI FIR के बाद नीरज बबलू का दावा- सुशांत की मौत का सच भी आएगा सामने

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा...