Kedarnath Dham Kapat: कपाट खुलने के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु, जयकारों से गूंजी केदार घाटी

उत्तराखंडKedarnath Dham Kapat: कपाट खुलने के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु, जयकारों से...

Date:

केदारनाथ। चार धाम यात्रा के पहले धाम बाबा केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए विधि विधान के साथ खोल दिए गए। इस मौके पर धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 6.20 मिनट पर हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले। कपाट खुलते ही धाम महादेव के जयकारों से गूंज उठा। तीर्थयात्री ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर झूमे।

#image_title

बाबा केदारनाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति विग्रह डोली में पहुंची

सुबह पांच बजे कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। सबसे पहले धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ-साथ बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर रावल निवास से मंदिर परिसर में पहुंची।
इसके बाद रावल एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासन की ओर से मंदिर के कपाट खोले गए। इसके बाद मुख्य पुजारी ने गर्भ गृह में भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद ग्रीष्मकाल के लिए केदारनाथ के दर्शन शुरू हो गए।

कपाट खुलने के बीच मौसम खराब की चेतावनी

केदारनाथ में अगले कुछ दिनों तक खराब मौसम की चेतावनी के बीच टिहरी पुलिस भी अलर्ट हो गई है। धाम के कपाट तो खुल गए, लेकिन वहां लगातार मौसम खराब होने से बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार टिहरी में पुलिस केदारनाथ यात्रियों को फिलहाल रोक रही है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि टिहरी पुलिस केदारनाथ में भारी बर्फबारी और खराब मौसम के अलर्ट के बीच यात्रियों को भद्रकाली, मुनिकीरेती थाने के व्यासी में रोककर उन्हें फिलहाल ऋषिकेश में रुकने को कहा गया है। फिलहाल केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण भी बंद कर दिया गया है।

#image_title

उन्होंने मुनिकीरेती थानाध्यक्ष को केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को मुनिकीरेती और ऋषिकेश आसपास के क्षेत्रों में रोकने को कहा है। बताया कि गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों पर कोई पाबंदी नहीं है। सोमवार को बाबा केदारनाथ के दर्शन करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य देखने के लिए गुजरात के बडोदरा से 800 श्रद्धालुओं का जत्था भी केदारनाथ धाम पहुंचा दल में शामिल श्रद्धालुओं का कहना है कि पहली बार बाबा केदार के दर्शन करने के लिए आए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...