Registration fFull For Char Dham Yatra: केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में दर्शन को 31 मई तक रजिस्ट्रेशन फुल

उत्तराखंडRegistration fFull For Char Dham Yatra: केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में दर्शन...

Date:

देहरादून। चार धाम यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। हालात ये है कि केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के दर्शन को आगामी 31 मई तक रजिस्ट्रेशन फुल हो गए हैं। जबकि बदरीनाथ धाम में आगमी 20 मई और गंगोत्री धाम में आगामी 25 मई के बाद रजिस्ट्रेशन उपलब्ध हैं। बाबा केदारनाथ धाम में अभी तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। हालात ये है कि जितने श्रद्धालु वर्ष 2021 में पूरे साल आए थे। उतने इस बार दो सप्ताह में दर्शन कर चुके हैं।

Also read: यूपी की तर्ज पर बनेगी उत्तराखंड के विकास की रिपोर्ट, मंत्रियों को देनी होगी 100 दिन की कार्ययोजना

केदारनाथ धाम, बदरीनाथ धाम, गंगोत्री धाम व यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब बढ़ता जा रहा है। इस बार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने धामों की वहन क्षमता के अनुसार पंजीकरण की व्यवस्था की थी। इसके लिए बिना पंजीकरण के आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन करने से रोका जा रहा है। जिससे चारों धामों में क्षमता से अधिक श्रद्धालुगण पहुंचने से वहां पर अव्यवस्थाओं की स्थिति न उत्पन्न हो सके।

उत्तराखंड की धामी सरकार ने बाबा केदारनाथ धाम में 13 हजार, बदरीनाथ धाम में 16 हजार, गंगोत्री धाम के लिए आठ हजार और यमुनोत्री धाम के लिए पांच हजार श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिदिन के हिसाब से तय की थी। चारों धामों में श्रद्धालुगणों की तय क्षमता के हिसाब से ही रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम में दर्शन करने के लिए अब मई महीने में 31 तारीख तक रजिस्ट्रेशन नहीं है। जबकि बाबा बदरीनाथ धाम जाने के लिए 20 मई और गंगोत्री धाम के लिए 25 मई के बाद पंजीकरण मौजूद है। 

Also Read :  BJP Leader Murder : खनन कारोबार में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, गोली मारने वाला नजदीकी दोस्त

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के वरिष्ठ शोध अधिकारी एसएस सामंत ने बताया कि सरकार की ओर से चार धाम के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को तय क्षमता के अनुसार ही प्रतिदिन दर्शन के लिए के लिए भेजा जा रहा है। इसी के आधार पर श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। केदारनाथ व यमुनोत्री धाम में इस माह तक प्रतिदिन श्रद्धालु क्षमता के मुताबिक रजिस्ट्रेशन पूरे हो चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related