Kanpur Update : विकास दुबे का किलेनुमा घर प्रशासन ने तुड़वाया, एसओ सस्पेंड

उत्तर प्रदेशKanpur Update : विकास दुबे का किलेनुमा घर प्रशासन ने तुड़वाया, एसओ...

Date:

उसके घर के अंदर की गाड़ियों को भी प्रशासन ने नहीं बख्शा
एसओ से एसटीएफ की टीम कर रही है पूछताछ

पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले विकास दुबे का किलेनुमा घर शनिवार को गिरा दिया गया. साथ ही संदिग्ध भूमिका होने पर चौबेपुर एसओ विनय तिवारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.एसटीएफ की एक टीम एसओ से अभी भी पूछताछ कर रही है. 32 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है उनमें से कुछ लोगों से नंबर मिले हैं जिनकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है.

दंभ में चूर रहता था विकास
विकास अपने दंभ में चूर रहता था. गांव वालों से अक्सर कहा करता था कि पंडित जी के गांव में तो सिर्फ सेना ही घुस सकती है.विकास ने कानपुर के अलावा कई अन्य शहरों में करोड़ों की जमीनें कब्जा की हैं. अरबों की संपत्ति बनाई है.


लग्जरी लाइफ जीने का है शौकीन

  • गांव के मकान में 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं.
  • दीवारों की ऊंचाई तीस से चालीस फीट है
  • इन पर कटीले तारों की घेरेबंदी से यहां किसी का दाखिल होना आसान नहीं
  • अगर कोई दाखिल हो भी जाए तो उसका पकड़ा जाना तय है
  • उसके पास लग्जरी कारें हैं, घर में लाखों के फर्नीचर व लग्जरी इलेक्ट्रॉनिक के सामान हैं

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related