कंगना रनौत ने किशोर दा से की खुद की तुलना

बॉलीवुडकंगना रनौत ने किशोर दा से की खुद की तुलना

Date:


कंगना रनौत ने किशोर दा से की खुद की तुलना

बड़बोली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने खुद की सिंगर किशोर कुमार से तुलना की है . कंगना ने एक ट्वीट का स्क्रीनशॉर्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. उस ट्वीट में लिखा है- सिंगर किशोर कुमार के गाने इमरजेंसी के दौरान ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर बैन कर दिए गए थे क्योंकि उन्होंने कांग्रेस के लिए गाने से मना कर दिया था. मुझे आज भी कांग्रेस पार्टी के सपोर्ट्स में किशोर कुमार के लिए नाराजगी नजर आती है.

कंगना ने ये स्क्रीनशॉर्ट शेयर करते हुए लिखा- बीते दिन भी मुझे मेरा पासपोर्ट नहीं दिया गया क्योंकि कोर्ट मुझे परमिशन देने में बिजी था. जी हां उन्होंने मुझे ये ही कहा लेकिन जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो पता चलता है सच्ची कला को हमेशा फासीवाद के खिलाफ कठिन लड़ाई लड़नी पड़ती है.

कंगना रनौत को अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ की शूटिंग के लिए बुडापेस्ट जाना है जिसके लिए उन्हें अपना पासपोर्ट रिन्यू करवाना है लेकिन एक्ट्रेस के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चल रहा है जिसकी वजह से उनका पासपोर्ट रिन्यू नहीं किया जा रहा है. इसके लिए कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. अब कोर्ट ने इस केस में अगले हफ्ते सुनवाई करने के लिए कहा है.

कंगना के पासपोर्ट रिन्यू ना होने की वजह से फिल्म के प्रोड्यूसर्स को लाखों का नुकसान हो रहा है. फिल्म के प्रोड्यूसर्स के वकील ने कहा है कि उनके क्लाइंट को रोजाना 15 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है जिसकी वजह से इस मामले को जल्दी निपटाया जाए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...