सुपरस्टार शाहिद कपूर इस समय काफी चर्चा में हैं और कई फिल्ममेकर उनके साथ काम करना चाहते हैँ। दरअसल कबीर सिंह एक्टर को एक एक्शन थ्रिलर के लिए अप्रोच किया गया है। ये फिल्म निखिल आडवाणी बना रहे हैं इसके लिए उन्होने शाहिद कपूर से बात की है।
पता चला है कि इस प्रोजेक्ट के बारे में दोनों की बातचीत वर्चुअली हुई है और शाहिद कपूर इसको लेकर क्या फैसला करते हैं समय बताएगा। फिलहाल वो जर्सी को लेकर बिजी चल रहे हैँ।
जर्सी एक साउथ की फिल्म है जिसके रीमेक में शाहिद कपूर नजर आने वाले हैँ। कुछ समय पहले कबीर सिंह से उन्होने बड़ा धमाका किया था और फिल्म ने रिलीज होकर लोगों के दिल जीत लिए थे।
ये फिल्म भी एक साउथ की रीमेक थी जिसका नाम अर्जुन रेड्डी था। इस फिल्म की सफलता के बाद से शाहिद कपूर के पास काम की कमी नहीं है और लगातार ऑफर आ रहे हैं। कबीर सिंह में उनके साथ लीड रोल में अभिनेत्री कियारा आडवाणी नजर आईं थीं।

