फिर मुज़फ्फरनगर जैसा दंगा कराना चाहते हैं अखिलेश: संगीत सोम

उत्तराखंडफिर मुज़फ्फरनगर जैसा दंगा कराना चाहते हैं अखिलेश: संगीत सोम

Date:


फिर मुज़फ्फरनगर जैसा दंगा कराना  चाहते हैं अखिलेश: संगीत सोम

मेरठ: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के दिन आज भाजपा विधायक संगीत सोम ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर शब्द बाण चलाये। सोम ने कहा कि ट्विटर ट्विटर खेलने वाला अखिलेश यादव मुजफ्फरनगर जैसा दंगा कराना चाहते हैं साथ ही चेतावनी भी दी कि उन्हें मालूम होना चाहिए कि दंगा कराने वालों को कहाँ पहुँचाया जाता है.

न धर्मांतरण, न मतांतरण, सिर्फ सजा
संगीत सोम आज जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पार्टी उम्मीदवार के नामांकन के लिए मेरठ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे. पत्रकारों से बात करते हुए धर्मांतरण के मुद्दे पर उन्होंने अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश चाहते हैं कि एकबार फिर यहाँ मुज़फ्फरनगर जैसी स्थिति बने. उन्होंने कहा कि अखिलेश इसे मतांतरण बनाना चाहते हैं लेकिन न धर्मांतरण होगा और न ही मतांतरण, सिर्फ सजा मिलेगी।

सत्ता का ख्वाब न देखें अखिलेश
इससे पहले भी भाजपा विधायक ने कहा कि अखिलेश अगले 25 साल तक उत्तर प्रदेश की सत्ता का ख्वाब ना देखें अखिलेश, क्योंकि 5 सालों में जो समाजवादी सरकार ने किया है वह जनता समझ चुकी है. सरधना विधायक ने सपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे में तत्कालीन मुख्यमंत्री के इशारे पर हिंदू भी काटे गए और मुसलमान भी काटे गए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...