कंगना ने फिर PoK से की मुंबई की तुलना

बॉलीवुडकंगना ने फिर PoK से की मुंबई की तुलना

Date:


कंगना ने फिर PoK से की मुंबई की तुलना

कहा–मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला, संजय राउत बोले- ऐक्ट्रेस के पीछे खड़ा है पीएमओ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मुंबई छोड़ने से पहले अपने एक ट्वीट के जरिए एक बार फिर से मुंबई की तुलना PoK से कर दी है। कंगना ने लिखा कि मेरे चारों ओर घातक हथियारों के साथ अलर्ट सिक्योरिटी, कहना होगा कि पीओके वाली मेरी बात सही थी। जिसपर शिवसेना नेता संजय ने पलटवार किया है। संजय राउत ने कहा कि कंगना के पीछे प्रधानमंत्री कार्यालय, देश की सरकार खड़ी है।

मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला
कंगना रनौत ने ना सिर्फ मुंबई की तुलना पीओके से की बल्कि इतना तक कहा है कि शिवसेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला है। एक्ट्रेस ने लिखा कि भारी मन से मुंबई छोड़ रही हूं, मैं इन दिनों लगातार आतंकित थी। कंगना रनौत ने कहा कि इस बार मैं बच गई। लेकिन एक दिन था जब मुंबई में माँ के आँचल की शीतलता महसूस होती थी आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए। शिव सेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला है।

संजय राउत का पलटवार
कंगना के ट्वीट पर शिवसेना नेता संजय राउत ने एक्ट्रेस के पीछे PMO के होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हम बहुत छोटे लोग हैं। इतने बड़े महान व्‍यक्ति कुछ कह रहे हैं तो इसपर कुछ कहना ठीक नहीं हैं। राउत ने कहा कि जिसके पीछे प्रधानमंत्री कार्यालय, देश की सरकार खड़ी है, मुझे लगता है इसपर बात करना ठीक नहीं है। केंद्र सरकार जवाब देगी। वहीं उद्धव ठाकरे के खामोशी वाले बयान पर संजय राउत ने जवाब देते हुए कहा है कि समझने वालों को इशारा काफी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...