उत्तराखंड में आयेंगे तो बार्डर पर होगी कोरोना जांच

उत्तराखंडउत्तराखंड में आयेंगे तो बार्डर पर होगी कोरोना जांच

Date:


उत्तराखंड में आयेंगे तो बार्डर पर होगी कोरोना जांच

  • कोरोना जांच की अदा करनी होगी कीमत
  • रिपोर्ट नेगेटिव आने तक रहना होगा क्वारंटाइन

देहरादून। यदि आप उत्तराखंड जाना चाहते हैं तो आपको बार्डर पर ही जांच कराने के लिये तैयार रहना होगा। यह जांच निःशुल्क नहीं होगी बल्कि इसके लिये आपको कीमत अदा करनी होगी। जांच की रिपोर्ट आने तक आपको अपने रुकने के स्थान पर क्वारंटाइन रहना होगा और कहीं बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जायेगी।

हां, यदि आपके पास चार दिन के अंदर कराई गयी कोरोना जांच है जो नेगेटिव आई हो तो आपको जांच से राहत मिलेगी। यह व्यवस्था कल यानी मंगलवार से शुरू हो जायेगी। बताया जा रहा है कि कोरोना की एंटीजन जांच लगभग 850 रूपये में की जा सकती है। वहीं आरटीपीसीआर टेस्ट 2400 रूपये में ही होगा।

उत्तराखंड में कोरोना का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। हर दिन रिकार्ड संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में राज्य के भीतर कोरोना को रोकने के प्रयास में जुटी उत्तराखंड सरकार ने अन्य राज्यों से आने वाले लोगों पर भी कोरोना जांच कराना अनिवार्य कर दिया है।

मंगलवार यानि कल से उत्तराखंड के बार्डर पर राज्य में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कोरोना जांच की जायेगी। जांच कराने के बाद ही लोग राज्य में प्रवेश कर पायेंगे लेकिन जांच रिपोर्ट आने तक उनको अपने रूकने के स्थान पर ही क्वारंटाइन रहना पडे़गा। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही राज्य में घुमने की इजाजत मिल सकेगी।

वहीं यदि रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी तो ऐसे लोगो का इलाज भी कराया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा बार्डर एरिया पर सेंपल कलेक्शन प्वाइंट तैयार किये जा रहे हैं। सेंपल कलेक्शन सेंटर पर पुलिस और प्रशासन द्वारा व्यवस्था बनायी जायेगी। इस व्यवस्था में उन लोगों को राहत दी जायेगी जिनके पास पिछले चार दिनों के अंदर कराई कोरोना की नेगेटिव आई जांच रिपोर्ट हो।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related