महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या दस लाख के पार

फीचर्डमहाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या दस लाख के पार

Date:


महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या दस लाख के पार

सीएम ने राज्य में हालात और गंभीर होने का जताया अंदेशा
कोविड-19 नियम तोड़ने वालों के पर लगाया जा सकता है फाइन

महाराष्ट्र। कोरोना संक्रमण से जुझ रहे महाराष्ट्र में हालात काबू से बाहर होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या दस लाख से अधिक हो जाने पर सरकार की चितांए बढ़ गयी हैं।

ऐसे में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने आने वाले समय में हालात और गंभीर होने का अंदेशा जताया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अब प्रतिदिन 20 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं और 28 हजार से अधिक संक्रमित जान गवां चुके हैं।

महाराष्ट्र में भारत के सबसे अधिक कोरोना संक्रमित होने से वहां के हालात दिन-प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। ऐसे में सीएम उद्धव ठाकरे ने आने वाले दिनों में कुछ सख्त कदम उठाने के संकेत दिये हैं। सीएम ने 15 सितंबर से महाराष्ट्र में शुरू होने जा रहे घर-घर सर्वे का ऐलान करते हुए लोगों से सोशल डिस्टेंशिंग नियमों का पालन करने की अपील की है।

मराठा समुदाय के किसी भी प्रकार का धरना-प्रदर्शन न करने की अपील करते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा राज्य सरकार मराठा समुदाय के साथ है और उन्हें आरक्षण उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रयास कर रही है। सीएम ने कहा कि उन्होंने कहा कि कोविड-19 रूल्स तोड़ने वालों के खिलाफ राज्य सरकार फाइन लगा सकती है।

लेकिन कोरोना को समाप्त करने के लिये लोगों को खुद भी जिम्मेदारी निभाते हुए सोशल डिस्टेंशिंग नियमों का पालन करना होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...