अभिनेत्री जान्हवी कपूर को लेकर मशहूर है कि वो शानदार अभिनय के साथ साथ दमदार डांस भी करती हैं और अपने लुक्स से लोगों को दीवाना बनाती नजर आती रहती हैँ। कोरोना की दूसरी लहर के बाद लगातार कई फिल्मों को लेकर खबरें सामने आ रहीं हैं और ऐसे में जान्हवी कपूर की फिल्म को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा है। पता चला है कि जान्हवी कपूर एक फिल्म करने वाली हैं जो कि साउथ की एक रीमेक है।
शोएब अख्तर ने जताई इच्छा, सलमान खान करें मेरी बायोपिक, कैटरीना कैफ भी होंगी हिस्सा!शोएब अख्तर ने जताई इच्छा, सलमान खान करें मेरी बायोपिक, कैटरीना कैफ भी होंगी हिस्सा!
इस फिल्म का नाम हेलेन बताया जा रहा है। गौरतलब है कि ये एक मलयालम फिल्म है जिससे जान्हवी का नाम लगातार जुड़ रहा है। खबरें हैं कि अगर कोरोना की दूसरी लहर ना आई होती तो जान्हवी कपूर इस फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरु कर चुकीं होतीं।
इस फिल्म के लिए लगभग सबकुछ तय हो चुका था और कई जगहों पर इसकी शूटिंग होनी थी। दरअसल इस फिल्म की शूटिंग जून में शुरु होनी थी लेकिन यात्राओं पर प्रतिबंध लगे होने के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया।
अभिनेत्री जान्हवी कपूर आखिरी बार फिल्म रूही का हिस्सा बनीं थीं लेकिन फिल्म कुछ खास नहीं चली थी। इस फिल्म को लेकर लोगों ने कई तरह की बातें की लेकिन जान्हवी कपूर का अभिनय लोगों को काफी पसंद आया था।
जान्हवी कपूर की इस फिल्म के गाने सभी सुपरहिट हैं और उनके साथ राजकुमार राव नजर आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो काफी जल्दी वो फिल्म गुड लक जेरी में नजर आने वाली हैं जिसकी चर्चाएं हैं।

