बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्ज़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फ़ोटो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने बीते 14 मई को एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने अव्यान रखा है।
दिया मिर्ज़ा ने इस साल 15 फ़रवरी को बिज़नेसमैन वैभव रेखी से शादी की थी। दिया मिर्ज़ा सोशल मीडिया खूब एक्टिव रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने बेटे की फ़ोटो शेयर की है।
उन्होंने बताया कि प्रेगनेंसी में कुछ दिक़्क़तों के चलते अव्यान का जन्म तय समय से पहले हो गया। उन्होंने पोस्ट में डॉक्टर्स का शुक्रिया करते हुए कहा कि उन्होंने यह केस काफ़ी अच्छे से हैंडल किया और हम दोनों की ज़िंदगी बचा ली।
दिया इस पोस्ट में आगे बताती है कि हमारी धड़कन हमारा बेटा अव्यान आज़ाद रेखी का जन्म 14 मई को हुआ। अव्यान तय समय से पहले दुनिया में आ गया तभी से नर्स और डॉक्टर आईसीयू में उसकी देखभाल कर रहे हैं।

