लखनऊ में पकडे गए आतंकियों के परिजनों ने ATS पर लगाया फ़र्ज़ी रूप से फंसाने का आरोप

उत्तर प्रदेशलखनऊ में पकडे गए आतंकियों के परिजनों ने ATS पर लगाया फ़र्ज़ी...

Date:


लखनऊ में पकडे गए आतंकियों के परिजनों ने ATS पर लगाया फ़र्ज़ी रूप से फंसाने का आरोप

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो दिन पहले यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकियों में से मसरूद्दीन के परिजनों ने ATS पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने फर्जी रूप से फंसाने का आरोप लगाया है। बताते चलें कि, एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए मसरूद्दीन उर्फ़ मुशीर का राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र के नौबस्ता में घर है।

मसरूद्दीन की मां का आरोप है कि उसे फंसाया गया है, वह दोषी नहीं है। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उनका कहना है कि, अभी कुछ ही समय पहले गैस चूल्हा और कुकर किस्तों में लिया था।

परिजनों का गंभीर आरोप है कि दबिश देने आए लोग कुकर को बक्से से निकालकर ले गए और बाद में उसे ही प्रेशर कुकर बम बता दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि हम सभी लोगों को घर से निकालने के बाद तलाशी ली गयी. परिजनों का कहना है कि, उनके पास इतने पैसे भी नहीं हैं कि वह कोर्ट में केस लड़ पाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...