लखनऊ सुपरजाइंट्स ने आईपीएल 2025 के लिए अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है और यह नाम ऋषभ पंत का है. केएल राहुल ने पिछले तीन सीजन में लखनऊ की कप्तानी की थी लेकिन इस सीजन से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था। LSG ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कीमत पर खरीदा गया। पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी होने के साथ-साथ सबसे महंगे कप्तान भी बन गए हैं।
लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम के मालिक संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि यह धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज टीम की कमान संभालेगा। इस घोषणा के साथ ही संजीव गोयनका ने दावा किया कि ऋषभ पंत इस टीम के ही नहीं बल्कि पूरे आईपीएल के सबसे महान कप्तान साबित होंगे। वैसे ऋषभ के सामने निकोलस पूरन की चुनौती थी जो वेस्टइंडीज के कप्तान रह चुके हैं और उनका प्रदर्शन भी दमदार रहा है लेकिन अंत में पंत ने बाजी मार ली।
ऋषभ पंत को आईपीएल में कप्तानी करने का अच्छा अनुभव है। साल 2021 में वह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बने लेकिन 2024 के बाद उनकी राहें दिल्ली से अलग हो गईं। इसके बाद वह लखनऊ टीम में आ गए। ऋषभ पंत संजीव गोयनका की फ्रेंचाइजी द्वारा कप्तान बनाए जाने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर हैं। पंत से पहले धोनी पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी कर चुके हैं। इसके बाद केएल राहुल को कप्तान बनाया गया।

