Britain New PM: भारतवंशी ऋषि सुनक पर भारी पड़ी विदेशमंत्री, ब्रिटेन की नई पीएम होगी लिज ट्रस

इंटरनेशनलBritain New PM: भारतवंशी ऋषि सुनक पर भारी पड़ी विदेशमंत्री, ब्रिटेन की...

Date:

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है। नतीजे के फैसले की घड़ी नजदीक है। धुंआधार प्रचार अभियान के बाद कंजर्वेटिव के सदस्य आज अंतिम चरण का मतदान कर रहे हैं। हालांकि औपचारिक रूप से नतीजों का एलान सोमवार को किया जाएगा। लेकिन विदेश मंत्री लिज ट्रस अपने प्रतिद्वंदी भारतवंशी ऋषि सुनक पर भारी पड़ी हैं। अब माना जा रहा है कि लिज ट्रस ही ब्रिटेन की नई पीएम होंगी। उनका ब्रिटेन की नई पीएम बनना अब लगभग पूरी  तरह से तय हो चुका है।  

सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के नया पीएम चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपना इस्तीफा सौंपेगे। बोरिस जॉनसन ने सरकार की नीतियों व स्कैंडल के खिलाफ मंत्रियों के इस्तीफों के बाद जुलाई में पीएम पद छोड़ने का एेलान किया था। इसके बाद अगस्त में बोरिस की पार्टी के करीब दो लाख सदस्यों ने पोस्टल और ऑनलाइन वोटिंग शुरू किया था। जो कि आज देर शाम तक पूरी हो जाएगी। मतदान में ट्रस को जबर्दस्त समर्थन की जानकारी मिली है। 

नए पीएम के लिए यह सफर ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। क्योंकि  पीएम निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट में पहुंचने पर नए पीएम को आर्थिक व अन्य चुनौतियों से निपटना होगा। ब्रिटेन इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। महंगाई और जीवन यापन के बढ़ते खर्च के संकट का सामना कर रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच जंग के चलते ईंधन की कीमतें आसमान पर हैं और इसके कारण मुद्दास्फीति दर दहाई के अंक को पार कर गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...