US Shooting: फ्लोरिडा में नस्लीय हमले में तीन की गोली मारकर हत्या; बोस्टन में परेड के दौरान गोलीबारी

इंटरनेशनलUS Shooting: फ्लोरिडा में नस्लीय हमले में तीन की गोली मारकर हत्या;...

Date:

US Shooting: अमेरिका के फ्लोरिडा में एक दुकान में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने इसको नस्लीय हमला बताया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी करने वाला व्यक्ति मर चुका है। उन्होंने कहा कि नस्लीय हमले में हत्या करने के मामले में जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि हमलावर अश्वेत लोगों से नफरत करता था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि श्वेत हमलावर ने हमला करने के बाद भी खुद को गोली मार ली। शुरुआती जांच में मिले सबूत से पता चला है कि हमलावर नफरत की विचारधारा से प्रभावित था। जो हमले का मुख्य कारण बना। हालांकि इस हमले में कितने लोग घायल हुए हैं, इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

बोस्टन में गोलीबारी

वहीं, अमेरिका के बोस्टन में प्रसिद्ध बोस्टन परेड के दौरान गोलीबारी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी में सात लोग घायल हो गए हैं। गोलीबारी के कारण परेड रोकनी पड़ी है। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी की हालत स्थिर है। किसी को जान का खतरा नहीं। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। उनसे हथियार भी बरामद किए गए हैं।

गोलीबारी जौवर्ट परेड के दौरान

बोस्टन पुलिस ने बताया कि गोलीबारी जौवर्ट परेड के दौरान हुई है। जो शहर के प्रमुख कैरेबियन कार्निवल का भाग है। हालांकि पुलिस आयुक्त माइकल कॉक्स ने बाद में कहा कि गोलीबारी परेड में नहीं बल्कि दूसरे इलाके में हुई है। कॉक्स ने कहा कि गोलीबारी के कारण परेड रोकी गई थी। हालांकि इसका आयोजन से कुछ लेना-देना नहीं था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...