Boston Private University: धमाकों से दहला अमेरिका, बोस्टन के निजी विवि परिसर में बम विस्फोट

इंटरनेशनलBoston Private University: धमाकों से दहला अमेरिका, बोस्टन के निजी विवि परिसर...

Date:

बोस्टन। अमेरिका में एक बार फिर से बम विस्फोट हुआ है। यह बम विस्फोट किसके द्वारा किया गया है। इसकी अभी तक जानकारी नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि बम विस्फोट नार्थ ईस्टर्न विश्वविद्यालय परिसर के भीतर हुआ है। धमाके के बाद बोस्टन में रात पुलिस का एक बम निरोधक दस्ता नॉर्थईस्टर्न विश्वविद्यालय परिसर में जांच के लिए पहुंचा। जहां पर एक संदिग्ध पैकेट की जांच की जा रही है। परिसर में धमाका होने के बाद एक व्यक्ति घायल हो गया। बोस्टन पुलिस ने कहा कि विश्वविद्यालय के होम्स हॉल के पास छोड़े दो संदिग्ध पैकेट की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने अभी पूरी जानकारी देने से इनकार कर दिया है। लेकिन सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है और दमकल व चिकित्साकर्मी घटनास्थल पर मौजूद थे। 

अज्ञात पुलिस अधिकारियों के हवाले से कहा कि धमाके में घायल व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर में बम की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल रात आठ बजे मौके पर पहुंचा। इससे पहले, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्रों से पूरी इमारत को खाली करा लिया था। बता दें कि शाम की कक्षा के लिए होम्स हॉल में भारी संख्या में छात्र एकत्रित होते हैं। नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी बोस्टन शहर में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय है। इसकी गिनती अच्छी यूनिवर्सिटी के रूप में होती है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related