यूपी डीएलएड कोर्स करके कैसे बन सकते हैं ? प्राइमरी टीचर ,जानिए

एजुकेशनयूपी डीएलएड कोर्स करके कैसे बन सकते हैं ? प्राइमरी टीचर ,जानिए

Date:

UP DELED यानी ‘डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन’ कोर्स एक प्रारंभिक शिक्षा कोर्स है। इसे बीटीसी कोर्स के नाम से भी जाना जाता है। यह टीचिंग में दो साल का डिप्लोमा कोर्स है। इसमें 2 साल की अवधि में 6 महीने के लिए 4 सेमेस्टर शामिल हैं।

आपको बता दें, यूपी परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज यूपी डीएलएड 2023 यानी बीटीसी एडमिशन का आयोजन कर रहा है। इसमें इच्छुक छात्र, जो किसी भी डीएलएड कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे 2 जून 2023 से 31 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीएलएड कोर्स 2023 के लिए आवेदन करने के लिए दिशानिर्देश, शेड्यूल, कॉलेज सूची और अन्य सभी जानकारी एकत्र करने के लिए इस लेख को पढ़ें। साथ ही प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए भी डीएलएड कोर्स सहायक है।

यूपी डी.एल.एड कोर्स के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

एससी यानी अनुसूचित जाति और एसटी यानी अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 45 फीसदी अंक निर्धारित हैं.

यूपी डीएलएड कोर्स के लिए आवेदन करने के लिए कितनी फीस देनी होगी?

सामान्य और ओबीसी यानी अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 700 रुपये जमा करने होंगे.
एससी यानी अनुसूचित जाति और एसटी यानी अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार को 500 रुपये का भुगतान करना होगा.
पीएच यानी फिजिकल हैंडीकैप उम्मीदवार को सिर्फ 200 रुपये का भुगतान करना होगा.
परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑफलाइन मोड में ई-चालान द्वारा किया जा सकता है या ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, एसबीआई कलेक्ट शुल्क जमा किया जा सकता है।

यूपी डीएलएड कोर्स के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कब है?

आवेदन 2 जुलाई 2023 से भरा जाएगा।
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2023 रात 11:59 बजे तक भरा जा सकता है.
भुगतान जमा करने की अंतिम तिथि 02 सितंबर 2023 है।
फॉर्म को दोबारा प्रिंट करने की आखिरी तारीख 05 सितंबर 2023 है।
राउंड 1 और राउंड 2 की मेरिट सूची जल्द ही updeled.gov.in वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
साथ ही, पंजीकरण के लिए दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अधिसूचित की जाएगी।

UP D.El.Ed कोर्स के लिए आवेदन करने के लिए छात्र की उम्र कितनी होनी चाहिए?

दिनांक 1 जुलाई 2023 के अनुसार आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए. (इन अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से मुफ्त में करें कोर्स)

यूपी डीएलएड कोर्स कैसे भरें?

आपको बता दें, इस बार उत्तर प्रदेश सरकार ने 2 साल का UP DELED कोर्स शुरू किया है, जिसका पुराना नाम UP BTC था. इसके लिए 2023 में एडमिशन की तारीख बढ़ा दी गई है.

इस वर्ष के सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म जुलाई से शुरू हो गया है। इसके ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2023 कर दी गई है। इसमें रजिस्ट्रेशन और नोटिफिकेशन के लिए updeled.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस साल कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। इस वर्ष उत्तर प्रदेश डीएलएड में छात्रों का प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। यूपी डीएलएड यानी बीटीसी 2023 में एडमिशन लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र को ध्यान से पढ़ें। रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने से पहले इन बातों का ध्यान रखें।

आवेदन करते समय पात्रता, आईडी प्रमाण पत्र, पता प्रमाण पत्र और मूल प्रमाण पत्र सहित अपने सभी दस्तावेज अपने साथ रखें।
भर्ती फॉर्म से संबंधित स्कैन किए गए दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रमाण पत्र अपने पास तैयार रखें।
आवेदन पत्र जमा करने से पहले फॉर्म का पूर्वावलोकन करें और सभी कॉलमों को ध्यान से जांचें।
अभ्यर्थी को जितनी आवेदन फीस लागू होगी उतनी ही फीस जमा करनी होगी।
यदि आपने आवेदन शुल्क जमा नहीं किया है तो आपका फॉर्म पूरा नहीं है।
अंत में, भविष्य के संदर्भ के लिए सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।

डीएलएड कोर्स से आप प्राइमरी टीचर कैसे बन सकते हैं?

दरअसल, 2 साल का डीएलएड कोर्स करने के बाद आप CTET यानी सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट और स्टेट TET यानी स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट में शामिल हो सकते हैं। टेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थी केंद्र या राज्य सरकार के अधीन संचालित सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षक बन सकता है। इसलिए अगर आप अपने करियर में शिक्षक बनना चाहते हैं तो डीएलएड यानी बीटीसी कोर्स करना आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related