IND vs NEP Weather: IND vs NEP मुकाबले पर बारिश का साया! फिर रद्द होगा भारत का मैच?

इंटरनेशनलIND vs NEP Weather: IND vs NEP मुकाबले पर बारिश का साया!...

Date:

Kandy Weather Forecast, IND vs NEP Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का पांचवां मुकाबला IND vs NEP के बीच कैंडी के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप-ए में यह मैच भारत के लिए करो या मरो वाली स्थिति वाला होगा। उसे अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ एक अंक ही मिला था। कैंडी में बारिश के कारण पाकिस्तान की पारी नहीं होने से मैच को रद्द घोषित किया गया था। इस कारण भारत और पाकिस्तान की टीमों को एक-एक अंक दिए गए थे। पाकिस्तान की टीम दो मैच में तीन अंक के साथ सुपर-4 में है। जबकि भारतीय टीम अभी अधर में है।

पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन और हार्दिक पांड्या को छोड़कर सभी भारतीय बल्लेबाज फेल साबित हुए थे। नेपाल के खिलाफ टीम इंडिया की नजर दमदार वापसी पर है। पाकिस्तान ने एशिया कप टूर्नामेंट के पहले मैच में नेपाल को 238 रन से शिकस्त दी थी। ऐसे में उसके लिए भारत का सामना करना आसान नहीं है। हालांकि, मुकाबले से पहले क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर नहीं है। एक बार फिर से IND vs NEP के मैच में बारिश खलल डाल सकती है।

पल्लेकल में क्या है मौसम का पूर्वानुमान?

पल्लेकल में सोमवार की सुबह बारिश की 60 प्रतिशत संभावना है। ऐसे में प्रशंसकों को गीले आउटफील्ड दिख सकते हैं। पल्लेकल में टॉस का समय (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे) है। इस समय बारिश की संभावना 22 प्रतिशत है। शाम छह बजे तक यही स्थिति रहेगी। खेल के दूसरे भाग में बारिश की संभावना 66 प्रतिशत बताई जा रही है। ऐसे में एक बार फिर भारत-पाकिस्तान मैच की तरह आधा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

भारत के लिए सुपर-4 में पहुंचने के समीकरण

नेपाल के खिलाफ भारत का मैच करो या मरो वाला है। नेपाल से जीतने पर टीम सुपर-4 में जाएगी। अगर हारती है तो नेपाल अगले दौर में पहुंच जाएगा। अगर नेपाल के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो भारत को एक अंक मिलेगा। इससे उसके अंकों की कुल संख्या दो हो जाएगी। टीम इंडिया ऐसे में अगले राउंड में पहुंच सकती है।

नेपाल को अगले राउंड में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत हासिल करनी ही होगी। नेपाल को चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा। अगर मैच रद्द होता है तो उसे एक अंक मिलेंगे और वह दो मैच में कुल एक अंक के साथ बाहर होगा।

मैच के लिए दोनों टीमें

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज । बैकअप: संजू सैमसन।

नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख (विकेटकीपर), भीम शर्की, कुशल भुर्तेल, आरिफ शेख, कुशल मल्ला, गुलशन झा, दीपेंद्र सिंह ऐरी, करण केसी, सोमपाल कामी, ललित राजबंशी, संदीप लामिछाने, श्याम ढकाल, प्रतीश जीसी, किशोर महतो, संदीप जोरा और अर्जुन साउद।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related