UK visa fees: ब्रिटेन वीजा लेने के लिए अब देनी होगी अधिक फीस, ब्रिटिश PM सुनक ने की घोषणा

इंटरनेशनलUK visa fees: ब्रिटेन वीजा लेने के लिए अब देनी होगी अधिक...

Date:

UK visa fees: अब ब्रिटेन के वीजा के लिए अधिक फीस देनी होगी। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने की है। ब्रिटेन वीजा की बढ़ी फीस के मुताबिक अब 5 से 7 प्रतिशत अधिक फीस देनी होगी। बता दें कि वैश्विव आर्थिक परिस्थित से जूझ रहे ब्रिटेन ने अपनी अर्थ व्यवस्था में सुधार करने के लिए ये फैसला लिया है। ब्रिटेन में पुलिस, शिक्षकों, जूनियर डॉक्टरों और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के वेतन की स्वतंत्र समीक्षा सिफारिश को स्वीकार करने के लिए ब्रिटेन सरकार पर इस समय दबाव है। इस दबाव का सामना कर रहे ब्रिटिश पीएम सुनक ने ब्रिटेन वीसा के लिए फीस में 5 से 7 प्रतिशत के बीच वृद्धि की पुष्टि की है। इसी के साथ उन्होंने कहा है कि वीजा शुल्क में बढ़ोतरी के बाद देश की अर्थ व्यवस्था में कुछ सुधार की गुजाइश होगी।

ब्रिटेन का वीजा के लिए आवेदन करने वालों को अब अधिक धन राशि चुकानी पड़ेगी। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इस बारे में बड़ा एलान किया है। सुनक ने आज गुरुवार को कहा कि भारतीयों सहित दुनिया भर के वीजा आवेदकों की ओर से दी जाने वाली फीस और ब्रिटेन सरकारी वित्त पोषित राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के भुगतान किए जाने वाले स्वास्थ्य अधिभार में वृद्धि होने वाली है। उन्होंने कहा कि यह फैसला इसलिए लिया है जिससे कि ब्रिटेन में सार्वजनिक क्षेत्र के वेतन में वृद्धि को पूरा किया जा सके।

पुलिस, शिक्षकों, जूनियर डॉक्टरों के अलावा अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के वेतन में स्वतंत्र समीक्षा की सिफारिश को स्वीकार करने के दबाव का सामना कर रहे भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक ने वेतन में 5 से 7 प्रतिशत के बीच वृद्धि की पुष्टि की है। हालांकि, पीएम सुनक ने जोर देकर कहा कि उच्च मुद्रास्फीति के डर से उच्च सरकारी उधार के साथ इसे पूरा नहीं किया जाएगा। इसलिए लागत पूर्ति कहीं और से करने की जरूरत होगी।

कर्मचारियों को अधिक भुगतान को प्राथमिकता

सुनक ने डाउनिंग स्ट्रीट में कहा कि अगर हम सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों को अधिक भुगतान को प्राथमिकता देने जा रहे हैं, तो यह पैसा कहीं और से व्यवस्था करना होगा। मैं लोगों के कर को इसमें लगाने को तैयार नहीं हूं। मुझे नहीं लगता कि अधिक उधार लेना जिम्मेदारी भरा कदम या सही है। इससे ब्रिटेन की मुद्रास्फीति की स्थिति और खराब हो जाएगी।

पैसा जुटाने के लिए दो चीजें पर फोकस

उन्होंने कहा कि हमने यह पैसा जुटाने के लिए दो चीजें पर फोकस किया है। पहला यह है कि उन प्रवासियों के लिए शुल्क बढ़ाने जा रहे हैं जो वीजा के लिए आवेदन करते हैं। इसे वास्तव में आव्रजन स्वास्थ्य अधिभार (IHS) कहा जाता है, जो वह शुल्क है जो NHS तक पहुंचने के लिए भुगतान करते हैं। उन्होंने कहा कि ये शुल्क बढ़ने जा रहे हैं और इससे एक अरब पाउंड से अधिक राशि जुटाई जाएगी। इसलिए वीजा आवेदन शुल्क और आईएचएस में वृद्धि की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...