Google Pay UPI Lite: यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) प्लेटफॉर्म पर Google Pay ने UPI लाइट पेमेंट की शुरुआत की है। इसके लिए Google Pay ने के लिए सपोर्ट जोड़ा है जो यूजर्स को पिन का इस्तेमाल किए बिना छोटे भुगतान करने की अनुमति देता है। आइए जानते हैं। अगर Google Pay इस्तेमाल करते हैं तो ये अच्छी खबर है। Google Pay ने अपने प्लेटफॉर्म पर UPI लाइट पेश किया है। जिसके माध्यम से छोटे भुगतान करने में अब आसानी होगी और भुगतान भी तेजी से हो सकेंगे। यूपीआई लाइट डिजिटल भुगतान सेवा है। जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने डिजाइन किया है। इसको सितंबर 2022 में भारतीय रिजर्व बैंक ने लॉन्च किया था। अब इसमें नए फीचर जोड़े गए है। जिसके माध्यम से अब भुगतान और अधिक सहूलियत के साथ हो सकेंगा।
Google Pay का UPI LITE
Google Pay के UPI LITE के माध्यम से अब डिजिटल भुगतान में आसानी होगी। Google Pay का कहना है कि अब प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध UPI लाइट के साथ, कंपनी का लक्ष्य डिजिटल भुगतान सरल, तेज़ और विश्वसनीय बनाना है। Google Pay पर UPI लाइट को रोल आउट किया है। जो आनलाइन पेमेंट यूजर्स को UPI पिन दर्ज किए बिना फास्ट और एक-क्लिक पर UPI लेनदेन करने में मदद करेगा।
UPI LITE अकाउंट यूजर्स के बैंक खाते से जुड़ा होगा। इसकी मदद से यूजर्स UPI LITE अकाउंट से एक टैप से 200 रुपए तक पैसे भेज सकेंगे। पेमेंट करने के लिए पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ती है। Google UPI LITE के Account में दिन में दो बार 2000 रुपए तक की Amount भरी जा सकती है।
Google Pay पर UPI LITE करें एक्टिवेट
Google Pay यूजर्स बिना किसी KYC वेरीफिकेशन के एक आसानी से UPI लाइट फीचर को एक्टिव कर सकते हैं। Google Pay पर UPI LITE को एक्टिव करने की स्टेप टू स्टेप प्रोसेस बताई जा रही है। मोबाइल डिवाइस पर Google Pay ऐप खोलें। इसके बाद प्रोफ़ाइल आइकन देखे और टैप करें। जो आमतौर पर स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने में होता है। प्रोफाइल पेज पर,’UPI LITE’ एक्टिवेशन का ऑप्शन देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें या नेविगेट करें। UPI LITE के निर्देशों और डिटेल के साथ एक नई स्क्रीन या विंडो दिखाई देगी। जिसमें दी जानकारी पढ़ें और UPI LITE को एक्टिव ऑप्शन पर टैप करें। ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें और आवश्यक जानकारी को भरे। इाके बाद अपने UPI LITE अकाउंट में पैसे जोड़ सकते हैं। Google Pay ऐप खोलें और UPI LITE सेक्शन या वॉलेट पर जाएं। पैसे के विकल्प पर टैप करें और अधिकतम 2,000 रुपए तक का लेनदेन कर सकते हैं। इस लेनदेन की पुष्टि करें और आगे बढ़ें। पैसे UPI LITE अकाउंट की शेष राशि में जोड़ दिए जाएगें।
यूपीआई लाइट अधिकतम प्रति दिन सीमा 4,000 रुपए निर्धारित
यूपीआई लाइट अकाउंट में पैसे जोड़ने की अधिकतम प्रति दिन सीमा 4,000 रुपए निर्धारित की गई है। इसके अलावा, 200 रुपए के बराबर या उससे कम मूल्य वाले लेनदेन के लिए, यूपीआई लाइट अकाउंट डिफॉल्ट रूप से चुना जाएगा। इसका मतलब है कि ऐसे लेनदेन के लिए यूपीआई पिन दर्ज करने की जरूरत नहीं होगी।

