उम्मीद के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 47वें मैच में भारत ने बांग्लादेश को 50 रनों से हरा कर सेमीफाइनल का सफर तय कर लिया, उसके लिए अब ग्रुप 1 में टॉप रहने की लड़ाई बाकी रह गयी है, टॉप पर रहने के लिए उसे अभी इंतज़ार करना होगा कि कौन सी दूसरी टीम इस ग्रुप से सेमि फाइनल में पहुंचेगी।
नॉर्थ साउंड में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए. हार्दिक पंड्या अर्धशतक बनाकर नाबाद रहे जबकि विराट कोहली ने 37, ऋषभ पंत ने 36, शिव दुबे ने 34 और रोहित शर्मा ने 23 रन बनाए। सूर्य कुमार यादव 6 रन बनाकर आउट हुए जबकि अक्षर पटेल 3 रन बनाकर नाबाद रहे. बांग्लादेश की ओर से तंज़ीम हसन और रुश्द हुसैन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि एक विकेट शाकिब अल हसन को मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 146 रन ही बना सकी. नजामुल हसन शान्तो ने 40 रन बनाये. तनज़ीद हसन ने 29 रन, रुश्द हुसैन ने 24 रन बनाए जबकि लिटन दास और महमूदुल्लाह ने क्रमशः 13 और 13 रन बनाए और शाकिब अल हसन 11 रन बनाकर आउट हुए।
भारत के लिए एक बार फिर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 13 रन दिए और 2 खिलाड़ियों को आउट किया। तीन विकेट कुलदीप यादव के खाते में गए जबकि अर्शदीप सिंह को दो और हार्दिक पंड्या को एक विकेट मिला. हार्दिक पंड्या को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.
मैच में भारतीय बल्लेबाज़ों ने भले ही एक बड़ा और मैच जिताऊ स्कोर खड़ा कि लेकिन जहाँ तक रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत की बात है, सभी ने अच्छी शुरुआत के बाद अपने विकेट फेंककर पवेलियन लौटे, ये तो शिवम् दुबे और हार्दिक की जोड़ी का कमाल रहा कि लगातार विकेट गिरने के के बावजूद उन्होंने पारी को ठीक ढंग से संभाला, इस मैच में हर भारतीय बल्लेबाज़ काफी आक्रामक मूड में नज़र आया, ऐसा अलग रहा था कि वो एक बड़ा स्कोर बनाकर नेट रन रेट की लड़ाई में अपने को आगे रखना चाहते हैं और इसी कोशिश में कई बल्लेबाज़ों ने अतिआक्रमकता में अपने विकेट भी गँवाए।

