Asia Cup IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को दिया 267 रन का लक्ष्य, कैंडी में बारिश

इंटरनेशनलAsia Cup IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को दिया 267 रन...

Date:

Asia Cup IND vs PAK: एशिया कप 2023 के तीसरे मुकाबले में आज शनिवार 2 सितंबर को भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती है। कैंडी के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। भारतीय टीम 48.5 ओवर में 266 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 267 रन बनाने होंगे।

पाकिस्तान को मिला चुनौतीपूर्ण लक्ष्य, बारिश ने डाला खलल

भारत की पारी के बाद बारिश शुरू हो गई। मैदानकर्मियों ने पिच को कवर्स से ढक दिया। पाकिस्तान की पारी अब तक शुरू नहीं हो पाई है। पाकिस्तान बल्लेबाज भारतीय टीम द्वारा दिए टार्गेंट का मुकाबला कैसे करते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा। बारिश के कारण मैच बाधित है।
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मैच में 48.5 ओवर में 266 रन पर ऑलआउट हो गई।

हार्दिक पांड्या ने 87 रनों की पारी खेली

टीम इंडिया के लिए सबसे अधिक रन हार्दिक पांड्या ने बनाए। हार्दिक पांड्या ने 87 रनों की पारी खेली। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ​क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीता और पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में 82 रन बनाए। इन दोनों के अलावा भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। आज के मैच में हार्दिक और ईशान के बाद बुमराह तीसरे टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने आखिरी में 16 रन बनाकर भारत को 266 रन तक पहुंचाया। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 35 रन देकर चार विकेट लिए। नसीम शाह और हारिस रऊफ को तीन-तीन विकेट मिले है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। उनका यह निर्णय उस समय गलत साबित हुआ। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने मौसम और पिच का फायदा उठाते हुए अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा दिया। 14.1 ओवर में 66 रन पर भारत के चार बल्लेबाज पाकिस्तानी गेंदबाजों ने पवेलियन लौटा दिए। शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को आउट किया। हारिस ने श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल को शिकार बनाया। रोहित 11, विराट 4, श्रेयस 14 और शुभमन 10 रन बनाकर आउट हुए।

हार्दिक और किशन की शतकीय साझेदारी

भारतीय टीम के 66 रन पर चार विकेट गिरने के बाद ईशान किशन और हार्दिक पांड्या पर टीम इंडिया की जिम्मेदारी आ गई। किशन तो प्लेइंग-11 में शामिल नहीं होने वाले थे। टूर्नामेंट में केएल राहुल के फिट नहीं होने पर किशन को खेलने का मौका मिला। वह पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ खेले और पहली बार में उन्होंने पांचवें नंबर पर वनडे में बल्लेबाजी बेहतर बल्लेबाजी की। किशन ने दबाव वाले मैच में धैर्य और साहस दिखाया। उन्हें उपकप्तान हार्दिक का साथ मिला।

हार्दिक ने एक-एक रन लेकर ईशान के ऊपर से दबाव हटाया। इससे बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को खुलकर खेलने की छूट मिली। उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर दबाव बनाया। खासकर स्पिनर्स के खिलाफ भारत के दोनों बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ईशान ने 81 गेंद पर 82 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। किशन को हारिस रऊफ ने बाबर आजम के हाथों कैच कराया।

भारतीय उपकप्तान ने 90 गेंदों का सामना किया और 87 रन की पारी खेली

किशन के आउट होने के बाद हार्दिक ने हाथ खोले और तेजी से रन बनाए। वह अपने पहले वनडे शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 87 रन पर आउट हो गए। हार्दिक को शाहीन अफरीदी ने आगा सलमान के हाथों कैच कराया। भारतीय उपकप्तान ने 90 गेंदों का सामना किया और 87 रन की पारी खेली। इस दौरान सात चौके और एक छक्का लगाया। हार्दिक और ईशान ने पांचवें विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की और भारतीय टीम को जल्द ऑलआउट होने से बचा लिया।

जडेजा और शार्दुल ने किया निराश

रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर के पास पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का अच्छा मौका था। लेकिन दोनों ही बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके। जडेजा 22 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा को शाहीन ने रिजवान के हाथों कैच करा दिया। शार्दुल ने गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलते हुए विकेट गंवाया। शार्दुल तीन गेंद पर तीन रन बना सके। नसीम शाह की गेंद पर शार्दुल, शादाब खान को कैच थमा बैठे। कुलदीप यादव चार रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर आउट हुए। बुमराह (16) को नसीम ने ही आगा सलमान के हाथों कैच कराया। मोहम्मद सिराज एक रन बनाकर नाबाद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...