Ishan Kishan Ranking: ईशान किशन को ICC रैंकिंग में मिला स्थान

स्पोर्ट्सIshan Kishan Ranking: ईशान किशन को ICC रैंकिंग में मिला स्थान

Date:

आईसीसी ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपनी ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. बात टीम इंडिया की करें तो टी20 में पहले, टेस्ट में दूसरे और वनडे में चौथे स्थान पर है. बता दें कि भारत ऐसा इकलौता देश है जो क्रिकेट तीनों फॉर्मेट में आईसीसी रैंकिंग के टॉप 4 में है. वहीँ नई रैंकिंग में ईशान किशन ने टी20 रैंकिंग के टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाबी हासिल है, ईशान किशन इस सूची में भारत के इकलौते बल्लेबाज़ हैं और ड्वेन कॉन्वॉय साथ संयुक्त रूप से 6ठे नंबर पर हैं. 

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में पहले नंबर पर है वहीं न्यूजीलैंड वनडे में नंबर 1 पोजिशन पर है. ऑस्ट्रेलियाई टीम को वनडे रैंकिंग में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज गंवाने का खामियाज़ा भुगतना पड़ा है और वह वनडे रैंकिंग में छठे स्थान पर फिसल गई है.  

Read also: आयरलैंड और इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर बने मेरठ के डॉ. युद्धवीर

टेस्ट क्रिकेट में जो इंग्लैंड के जो रूट पहले नंबर पर अपने स्थान पर बरकरार हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 8वें और विराट कोहली 10वें स्थान बने हुए हैं. गेंदबाज़ी की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले स्थान पर मौजूद हैं. वहीं टीम इंडिया के रविचंद्रन अश्विन दूसरे और जसप्रीत बुमराह तीसरे नंबर पर हैं. टेस्ट ऑलराउंडर्स में रविंद्र जडेजा पहले स्थान पर बने हुए हैं. 

बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग की बात करें तो वहां बाबर आजम की बादशाहत बरकरार है. यहाँ विराट कोहली तीसरे औरहिट मैन रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं. वहीँ गेंदबाजों में न्यूज़ीलैण्ड के ट्रेंट बोल्ट पहले स्थान पर हैं जबकि भारत के जसप्रीत बुमराह पांचवें नंबर पर हैं. वन डे की तरह टी20 रैंकिंग में भी बाबर आजम पहले स्थान पर बरकरार हैं. वहीं भारत की ओर से सिर्फ इशान किशन ही टॉप 10 में मौजूद हैं. गेंदबाजी में जॉश हेजलवुड पहले स्थान पर नंबर एक पर काबिज़ हैं, टॉप 10 में भारत का कोई गेंदबाज शामिल नहीं है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...