Maharashtra Political Crisis: शुरू हुआ असली नकली शिवसेना का खेल

पॉलिटिक्सMaharashtra Political Crisis: शुरू हुआ असली नकली शिवसेना का खेल

Date:

महाराष्ट्र की राजनीती में दो दिनों से मची उथल पुथल अब असली और नकली शिव सेना की बहस में पहुँच गयी है. बता दें कि शिवसेना के बाग़ी नेता एकनाथ शिंदे अपने गुट को असली शिव सेना होने का दावा करने लगे हैं यहाँ तक कि उन्होंने पार्टी चीफ व्हिप की भी घोषणा कर दी है और साथ ही उद्धव ठाकरे द्वारा नियुक्त किये गए चीफ व्हिप की नियुक्ति को भी अवैध बताया है, इसके साथ ही शाम पांच बजे शिव सेना विधायकों की बुलाई गयी बैठक को भी अवैध बताया है. 

बता दें कि एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर शिवसेना द्वारा जारी किया गया व्हिप को अवैध बताया है. शिंदे ने शिवसेना द्वारा बनाये गए चीफ व्हिप सुनील प्रभु को हटा दिया है और भरत गोगावले को अब मुख्य सचेतक नियुक्त किया है. इससे पहले शिवसेना ने अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी कर उन्हें शाम पांच बजे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर पर मौजूद रहने को कहा है. व्हिप में यह भी कहा गया कि अगर आप मीटिंग में नहीं आए तो इसे अनुशासनहीनता माना जायेगा। 

Read also: Maharashtra Crisis Live: महाराष्ट्र के राजनीतिक भूचाल में कोरोना की इंट्री

इधर जानकारी मिली है कि महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट की मीटिंग में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सारे हालात पर कहा है कि देखते हैं कि आगे क्या होगा, वहीँ जानकारी मिली है कि इस बैठक में आठ मंत्री शामिल नहीं हुए. कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री के इस्तीफे या विधानसभा भंग करने जैसा कोई प्रस्ताव नहीं पेश आया. उधर बागी एकनाथ शिंदे की तरफ से दावा किया जा रहा है कि उनके साथ 46 विधायकों का समर्थन है. वहीँ यह भी खबर है कि शिंदे और उनके साथियों के लिए गुवाहाटी में रेडिसन ब्लू होटल के कमरे छह दिन के लिए बुक कर दिए गए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...