Maharashtra Political Crisis: ममता ने भाजपा से कहा, कोई आपकी पार्टी भी तोड़ सकता है

पॉलिटिक्सMaharashtra Political Crisis: ममता ने भाजपा से कहा, कोई आपकी पार्टी भी...

Date:

महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंट्री मारी है, ममता बनर्जी ने आज कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई आपकी भी पार्टी को तोड़ सकता है. इसके साथ ही उन्होंने शिवसेना के बागी विधायकों को ऑफर दिया है कि वह बंगाल आएं, यहाँ उनका ध्यान असम से अच्छी तरह से किया जायेगा। 

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी हंगामे पर ममता बनर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और सभी के लिए न्याय चाहती हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी सत्ता में हैं. वह माफिया का इस्तेमाल कर रही है, उसके पास मनी और मसल्स पॉवर है. उन्होंने भाजपा पर आक्रमण करते हुए कहा कि तुमको भी एक दिन ही जाना ही है, कोई आपकी पार्टी भी तोड़ सकता है.

Read also: Maharashtra Crisis Highlights: कांग्रेस ने कहा कि शिवसेना जहाँ जाना चाहे जा सकती है

ममता बनर्जी ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना विधायकों के साथ जो कुछ भी हो रहा वह बहुत गलत हो रहा और मैं उसका समर्थन नहीं करती. TMC प्रमुख ने कहा कि महाराष्ट्र के बाद भाजपा विपक्ष की दूसरी सरकारों को भी गिराएंगे. ममता ने कहा कि टीएमसी संविधान और लोगों के लिए न्याय चाहती है. ममता ने कहा कि महाराष्ट्र में जो कुछ हो रहा है उससे उन्हें किसी भी तरह की कोई हैरानी नहीं है. 

महाराष्ट्र में मिल रही नई अपडेट के मुताबिक शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने 38 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी को भेजा है, वहीँ इस खबर के बाद उद्धव ठाकरे ने आज शाम एक बड़ी बैठक को बुलाया है. वहीँ एक खबर यह भी आयी है कि शिंदे गुट चाहता है कि पहले उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दें तभी वह लोग मुंबई आएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related