Maharashtra Crisis Highlights: कांग्रेस ने कहा कि शिवसेना जहाँ जाना चाहे जा सकती है

पॉलिटिक्सMaharashtra Crisis Highlights: कांग्रेस ने कहा कि शिवसेना जहाँ जाना चाहे जा...

Date:

महाराष्ट्र में पल दर पल बदलती सियासत के बीच महा विकास अघाड़ी में सहयोगी कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि हम सरकार में शिव सेना के साथ हैं लेकिन शिवसेना अगर किसी और के साथ गठबंधन करना चाहती है तो उसे कोई ऐतराज़ नहीं है, कांग्रेस का ये बयान शिवसेना प्रवक्ता के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने बागी विधयकों को आश्वासन दिया है कि वो मुंबई लौट आईं हम एनसीपी और कांग्रेस का साथ छोड़ने पर विचार करेंगे। 

महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नाना पटोले ने महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर करने के लिए सीधे दौर पर प्रवर्तन निदेशालय को ज़िम्मेदार ठहराया है, पटोले का कहना है इस पूरे खेल के पीछे ED है जो भाजपा के इशारे पर काम कर रही है. शिवसेना के विधायकों को ED की कार्रवाई का डर दिखाकर ही उन्हें बगावत करने पर मजबूर किया गया है. 

Read also: Maharashtra Political Crisis Live: एनसीपी-कांग्रेस का साथ छोड़ने को शिवसेना तैयार

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना ने कहा कि हम बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए अभी भी शिवसेना के साथ हैं. हम महा विकास अघाड़ी में हैं और रहेंगे, हम फ्लोर टेस्ट के लिए भी तैयार हैं. इसके साथ ही पटोले ने शिवसेना को अपने इस घरेलू विवाद पर कहा कि इसे सुलझाने के लिए शिवसेना को जो जरूरी लगे वो कदम उठाये . पटोले का कहना है, पटोले ने यह भी कहा अगर शिवसेना किसी अन्य गठबंधन चाहे तो भी हमें कोई तकलीफ नहीं है. 

बता दें कि शिवसेना सांसद संजय राउत ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बागी विधायक अगर महाविकास आघाडी से निकलने की मांग करते हैं तो हम विचार करने को तैयार हैं, लेकिन पहले उन्हें 24 घंटों के अंदर मुंबई आना होगा और उद्धव ठाकरे से मिलकर अपनी बात कहनी होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...