IIMT University- स्पोट्र्स फेस्ट में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

मेरठ रीजनIIMT University- स्पोट्र्स फेस्ट में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

Date:


IIMT University- स्पोट्र्स फेस्ट में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

  • चंदा क्लब ने जीता फुटबाॅल का फाइनल मुकाबलाफ्र

मेरठ। IIMT University गंगानगर के विशाल प्रांगण में आयोजित किये गये स्पोट्र्स फेस्ट के अंतिम दिन खेली गयीं प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के बीच संघर्षपूर्ण खेल देखने को मिला। ओपन स्पोट्र्स टूर्नामेंट में बाॅस्केट बाॅल, फुटबाॅल, वाॅलीबाॅल, बैडमिंटन और मिक्स डबल की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गयीं।

फुटबाॅल प्रतिस्पर्धा में आज फाइनल मुकाबला चंदा क्लब और शील्ड एफसी के बीच हुआ। अंतिम समय तक रोमांच से भरपूर मैच में चंदा क्लब ने 1-0 से मुकाबला जीतकर ट्राफी पर कब्जा किया। बाॅस्केट बाॅल गल्र्स में यूपी बालर्स ने देहरादून गल्र्स को पराजित कर फाइनल मैच जीता। वहीं बैडमिंटन गल्र्स टीम प्रतिस्पर्धा में Subharti University और IIMT University के बीच फाइनल मुकाबले में सुभारती विश्वविद्यालय विजेता रहा।

बैडमिंटन ब्वाॅयज में एमएमएच काॅलेज ने सुभारती विश्वविद्याल को पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा किया। मिक्स डबल में सुभारती विश्वविद्यालय ने विजेता और सीसीएस यूनिवर्सिटी उपविजेता रही। बाॅस्केट बाॅल ब्वाॅयज प्रतिस्पर्धा का फाइनल मुकाबला आईआईएमटी और बाॅस्केट बाॅल क्लब बागपत के बीच खेला गया जिसमें बाॅस्केट बाॅल क्लब बागपत ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्राॅफी हासिल की।

आईआईएमटी समूूह के चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता ने इस शानदार आयोजन के लिये विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है। वहीं युवाओं में टीम भावना भी जाग्रत होती है जो उन्हें जीवन के लक्ष्य प्राप्त करने का हौसला देती है।

आज शाम को स्पोट्र्स फेस्ट के समापन समारोह में विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डीन फिजिकल एजुकेशन डा.अमिता भटनागर, डीन एजुकेशन डा.संजीव कुमार, प्रो.एसके तूर, एचओडी डा.बिंदिया रावत, स्पोट्र्स ऑफिसर डा.दीपेन्द्र, डा.भानुप्रताप, डा.केके, अर्चना शर्मा, उपासना, वाॅलीबाल कोच आलोक, शुभम यादव, सहायक कोच अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...