नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहने वाली दिशा पटानी ने यूट्यूब पर अपना नया गाना ‘मेरे नसीब में’ रिलीज किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिशा पटानी ‘मेरे नसीब में’ के रिमेक गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में दिशा अपने दो दोस्तों के साथ धमाकेदार डांस मूव्स कर रही हैं. इस वीडियो में दिशा पटानी का शानदार अंदाज देखा जा सकता है.
दिशा पटानी ने गाना ‘मेरे नसीब में’ को अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया है. सॉन्ग में दिशा का लुक देखने लायक है, एक्ट्रेस ने पिंक कलर का आउटफिट में नजर आ रही हैं. रिलीज के कुछ देर के अंदर ही अबतक इस वीडियो पर 92 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. पिंक ट्यूब टॉप और पिंक पैंट में वो काफी कूल नजर आ रही है. दरअसल ये 90’s का गाना है, जिसे एक्ट्रेस ने नये अंदाज में दर्शकों को सामने लाया है. दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का टीजर पोस्ट किया था. इस वीडियो मं दिशा का लुक देखने लायक है.

