अगले वित्त वर्ष भारत हासिल करेगा11 फीसदी की विकास दर : जयशंकर

बिज़नेसअगले वित्त वर्ष भारत हासिल करेगा11 फीसदी की विकास दर : जयशंकर

Date:


अगले वित्त वर्ष भारत हासिल करेगा11 फीसदी की विकास दर : जयशंकर

विजयवाडा: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि देश अगले वित्त वर्ष 2021-22 में 11 फीसदी विकास दर हासिल करेगा। श्री जयशंकर ने शनिवार को यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट ने पूरे देश में बुनियादी ढांचे और मानव क्षमता बनाने पर ध्यान केंद्रित किया।

उन्होंने कहा कि बजट प्रस्तावों में बाकी छह पिलरों और स्वास्थ्य क्षेत्र में प्राथमिकता दी गयी है। बजट में दो लाख करोड रुपए उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए आवंटित किया गया है।

विदेश मंत्री ने कहा कि बजट का मुख्य आधार मानव क्षमता का विकास करना है। उन्होंने कहा कि 13 क्षेत्रों की पहचान की गयी है और बजट में दृढ़ता से इसका समर्थन किया गया है।

श्री जयशंकर ने कहा कि भारत कोरोना वायरस से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कई कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण चिंता का विषय बन गया है और इसीलिए बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related