ओडिशा में सत्ता में आये तो होगी नवीन बाबू के बिगड़ते स्वास्थ्य के कारणों की जांच

पॉलिटिक्सओडिशा में सत्ता में आये तो होगी नवीन बाबू के बिगड़ते स्वास्थ्य...

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो वह ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बिगड़ते स्वास्थ्य के पीछे के कारणों की जांच करेगी। प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी एक दिन पहले पटनायक के सहयोगी वीके पांडियन द्वारा एक चुनावी रैली के दौरान मुख्यमंत्री का कांपता हुआ हाथ पकड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद आई है।

मंगलवार को ओडिशा के मयूरभंज में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “अगर भाजपा ओडिशा में सरकार बनाती है तो एक पैनल नवीन पटनायक के स्वास्थ्य के बिगड़ने के पीछे के कारणों की जांच करेगा… क्या मुख्यमंत्री पटनायक के स्वास्थ्य के बिगड़ने के पीछे कोई साजिश है।” “नवीन बाबू का हर शुभचिंतक पिछले एक साल में उनके स्वास्थ्य के अचानक बिगड़ने से चिंतित है। क्या इसके पीछे कोई लॉबी है।”

प्रधानमंत्री ने कह कि ओडिशा सिर्फ इसलिए गरीब है क्योंकि इसको पहले कांग्रेस के नेताओं ने लूटा और 25 साल से BJD के नेता लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवीन सरकार ने सबसे धोखा तो महाप्रभु के श्री रत्न भंडार को लेकर किया है। आज पूरा देश जानना चाहता है कि श्री रत्न भंडार की चाबी कहाँ गई ? जो जांच हुई थी उसकी रिपोर्ट में किसका नाम है? प्रधानमंत्री ने कहा, वो ओड़िशावासियों को विश्वास दिलाते हैं कि BJD सरकार जो छुपा रही है उसका खुलासा ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद हम करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...