सहमा सा है शेयर बाज़ार, 668 अंकों की गिरावट में बंद हुआ सेंसेक्स

फीचर्डसहमा सा है शेयर बाज़ार, 668 अंकों की गिरावट में बंद हुआ...

Date:

भारतीय शेयर बाज़ार लगातार चौथे कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ, बुधवार को तो गिरावट काफी बड़ी रही. सेंसेक्स 667.55 अंक की गिरावट के साथ 74,502.90 पर और निफ्टी 183.50 अंककी गिरावट के साथ 22,704.70 पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में तेल एवं गैस, आईटी, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के बीच निफ्टी 22,700 पर बंद हुआ। निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और टेक महिंद्रा में रही, जबकि बढ़त हिंडाल्को, पावर ग्रिड कॉर्प, डिविस लैब्स, नेस्ले और सन फार्मा में रही। सेक्टोरल मोर्चे पर मिलाजुला रुख देखने को मिला, जिसमें कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, हेल्थकेयर, मेटल, पावर हरे निशान पर बंद हुए, जबकि ऑटो, बैंक, एफएमसीजी, आईटी, ऑयल एंड गैस और रियल्टी में 0.3-1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

व्यक्तिगत शेयरों में, जीएनएफसी, इप्का लैब और पीरामल एंटरप्राइजेज में 100 फीसदी से अधिक की वॉल्यूम वृद्धि देखी गई। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, जुबिलेंट फूडवर्क्स में लॉन्ग बिल्ड-अप देखा गया, जबकि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, आईआरसीटीसी और इंटरग्लोव एविएशन में शॉर्ट बिल्ड-अप देखा गया।

बीएसई पर करीब 150 शेयरों ने अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर को छुआ, जिनमें संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, डिविस लैब्स, आदित्य बिड़ला फैशन, ग्लेनमार्क फार्मा, कोरोमंडल इंटरनेशनल, पावर फाइनेंस, अन्य शेयर शामिल हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related