रिश्ता: हमने अरेंज मैरिज में अक्सर देखा है कि दो लोगों की शादी तो हो जाती है लेकिन उनके दिल आपस मे नही मिल पाते। वह एक दूसरे के सामने अपने प्यार को जाहिर करने में कतराते हैं जिसके चलते दोनो के बीच रोमांस की कमी हो जाती है और रिश्ता उतना बेहतर नहीं रहता जितना वह उसे बेहतर बनाने के सपने देखते हैं। वही कई महिलाओं को लगता है कि वह अपने पति का दिल उन्हें बेहतर भोजन खिलाकर जीत सकती है लेकिन वास्तव में यह सम्भव नहीं है क्योंकि यह सिर्फ फिल्मों ने अच्छा लगता है असल जिंदगी में पुरुष का दिल उसे कम्फर्टेबल फील करवा कर जीता जा सकता है। तो आइए जानते हैं महिलाएं कैसे जीते अपने पति का दिल।
करे तारीफ:-
अगर आपकी नई शादी हुई है और आप अपने पति के दिल के करीब जाना चाहती है तो आप सबसे पहले उसकी तरीफ करें। उसकी बॉडी और ड्रेसिंग सेंस को लेकर उसे बताए की उसमे क्या बेहतर है और वह स्वयं में क्या बदलकर खुद को ओर बेहतर बना सकता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो वह आपकी ओर आकर्षित होता है।
बातों का रखे खयाल:-
जब आप नए नए किसी से जुड़ते हैं तो आप उसके साथ कम्फर्टेबल नहीं होते है। कई बार आप इसकी वजह से अपने पति की बातों का ध्यान नहीं देते और उसे नजरअंदाज करते हैं। अगर आप न्यू मैरिड कपल है तो आप यह बिल्कुल मत करें अपने पति की बातों का ख्याल रखें और उसके करीब जाने की कोशिश करे जिससे वह आपकी ओर आकर्षित हो ।
काम मे करें मदद:-
अगर आप थोड़ी समझदार हैं और आपका पति पूरे दिन अपने काम मे व्यस्त रहता है। तो आप अपना काम निपटा कर उसकी काम मे मदद करे इससे आप दोनों को एक साथ टाइम एक्सपेंड करने का समय मिलेगा और आप एक दूसरे के करीब आएंगे।
बढ़ाये रोमांस के लिए एक कदम:-
जब किसी की अरेंज मैरिज होती है तो दोनों कपल में एक कपल शर्मिला होता है और वह रोमांस के लिए आगे आने में घबराहट महसूस करता है। तो अगर आपके पति थोड़े शर्मिले टाइप है तो आप उनके साथ रोमांटिक मुड़ में पेश आये और रोमांस के लिए आगे बढ़े जब आप ऐसा करती है जो आपके दिल के तार मिलते हैं और आपका पति आपको लेकर कम्फर्टेबल फील करता है।