मार्केट में आया बजट वाला फोन कीमत जान रह जाएंगे हैरान

टेक्नोलॉजीमार्केट में आया बजट वाला फोन कीमत जान रह जाएंगे हैरान

Date:

तकनीकी: आज कल के समय मे हर किसी को स्मार्टफोन चलाने का शौक है। हर कोई चाहता है कि उसके पास एक स्मार्टफोन हो जिसके जरिए देश दुनिया की हर जानकारी से जुड़ा रहे। लेकिन कई बार खराब बजट के चलते लोग स्मार्टफोन नहीं ले पाते हैं और अपना मन मारके रह जाते हैं। 

उन्हें लगता है कि स्मार्टफोन लेने का उनका बजट नहीं है। लेकिन अब मार्केट में कई दिग्गज कम्पनियों ने अपने ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए ऐसे स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जो न सिर्फ उनके सपने को पूरा करते हैं बल्कि उन्हें कम दामो में बेहतरीन एक्सपीरियंस का अनुभव भी कराते हैं। 
वही अब पॉपुलर स्मार्टफोन कम्पनी रियालमी में मार्केट में अपना बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन मार्केट में महज 10499 रुपये में उपलब्ध है। इस फोन की एक्सक्लुसिव बिक्री अमेजन पर 28 अप्रैल से शुरू हो गई है। वही अगर हम इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमे कम्पनी ने कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं जो उपभोक्ता को बेहतर अनुभव दे सकते हैं।

जाने क्या है विशेष फीचर्स:- 

अगर हम इस फोन के कैमरे की बात करे तो इसमे 10MP ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा ब्लैक वाइट लैंस के साथ अल्ट्रा मैक लैंस भी मौजूद हैं जो फोटो की क्वालिटी को बेहतरीन बनाता है।
वही अगर हम सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमे 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इसके अलावा अगर हम इसकी स्क्रीन पर गौर करें तो इसमे 6.6 की फुल HD स्क्रीन दी गई है। 
इसमे 5000MAH की बैटरी है जो 18 W की फ़ास्ट चार्जिंग करती है। वही अगर इस फोन में 5 प्रतिशत बैटरी है तो यह आपको 2 घण्टे बात करवा सकता है।
यह फोन Unisoc T612 के प्रोसेसर के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा अगर हम मेमोरी की बात करे तो इसके दो वैरिएंट मार्केट में आए हैं 4gb – 64gb व 8gb – 128gb।
इसके अलावा इस फोन के मार्केट में दो कलर उपलब्ध है फ्लैश ब्लू और फ्लैश वाइट।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related