Kawasaki Ninja-300 ने मार्केट में आते ही मचाई धूम

टेक्नोलॉजीKawasaki Ninja-300 ने मार्केट में आते ही मचाई धूम

Date:

तकनीकी: आज के समय मे लोगो को रेसिंग बाइक से खूब प्रेम है हर कोई चाहता है उसके पास एक ऐसी रेसिंग बाइक हो जो उनके एडवेंचर को पूरा कर सके। वही अगर हम बात कावासाकी की करें तो यह अपने ग्राहकों की पसन्द का ध्यान रखते हुए आय दिन अपने मॉडल में नया बदलाव करते हुए उसे मार्केट में लॉन्च करती है।

अब इस समय कावासाकी इंडिया ने अपने उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात देते हुए मार्केट में कावासाकी निंजा-300 (Kawasaki Ninja-300) को लॉन्च किया है। लॉन्च होते ही बाइक प्रेमियों ने इस बाइक के लिए बुकिंग शुरू करदी है। कावासाकी की यह बाइक 200 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से चलने की क्षमता रखती है। 
कंपनी ने इस बाइक को 2022 की आधुनिक तकनीक और ग्राहकों के आकर्षण के आधार पर बनाया है। पुराने मॉडल की अपेक्षा इसमे अनेको बदलाव किए गए हैं। वही अगर हम कीमत की बात करे तो यह कावासाकी के पुराने मॉडल से महज 13 हजार रुपये ज्यादा महंगी है। जहां इसके पुराने मॉडल की कीमत 3.24 लाख थी। वही नए मॉडल की कीमत 3.37 लाख रुपये है। 

Kawasaki Ninja-300 specifications:- 

  1. Kawasaki Ninja-300 की विशेषताओं की बात करें तो कम्पनी ने मार्केट में इस बाइक को तीन रंगों में उतारा है। जिसमे लाइम ग्रीन, कैंडी लाइम ग्रीन और एबोनी हैं।
  2. Kawasaki Ninja-300 के फेयरिंग और फ्यूल टैंक में बदलाव हुआ है लेकिन इसके इंजन को पहले की तरह रखा गया है।
  3. Kawasaki Ninja-300 का इंजन 38.4bhp की पावर और 27Nm का पीक टॉर्क देता है। 
  4. Kawasaki Ninja-300 के इंजन में 6 -स्पीड गियरबॉक्स मौजूद हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related