Business News: सोने के तेवर हुए गरम चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार

न्यूज़Business News: सोने के तेवर हुए गरम चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार

Date:

मेरठ। पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर हुए तो लोगों को महंगाई से कुछ राहत ​मिली। लेकिन आज सोने और चांदी की कीमत ने तेजी दिखाई है। सोने के दाम जहां 280 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़कर अब 54,530 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं चांदी भी अब 960 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 71,630 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई है। इससे पहले सोने के दाम 54,250 रुपये प्रति दस ग्राम थे और चांदी का भाव 70,670 रुपये प्रति किग्रा था।

Read also: 5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में आई तेजी

गर्मी में सोने और चांदी के दामों ने रफ्तार पकड़ी है। सोने और चांदी के दामों में पिछले चार दिन से राहत मिल रही थी। पीली और सफेद धातु के दाम में किसी प्रकार की कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई थी। दाम स्थिर होने से बाजार में चहल पहल दिखाई देने लगी थी। बता दें इस समय शादी ब्याह का सीजन चल रहा है। बाजार में सोने और चांदी के जेवरों की मांग बढ़ी है।

जिससे आज बाजार में कीमत में उछाल आया है। मेरठ सोने के व्यापार का एक बड़ा केंद्र है। यहां बने सोने चांदी के जेवर देश ही नहीं विदेश में भी पसंद किए जाते हैं। यहां के बने सोने चांदी के जेवरों की विदेश में खूब डिमांड रहती है। बताया जाता है कि पिछले 14 महीने के बाद सोने और चांदी की कीम में इतना इजाफा देखा गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...