यदि आप ढूंढ रहे है निवेश का बेहतर विकल्प तो Fixed Deposit से सुरक्षित और बेहतर विकल्प कोई नहीं है। फिक्स्ड डिपॉजिट के द्वारा आप अपने भविष्य को पूरी तरह से सुरक्षित रख सकते है। आपको बता दे की फिक्स्ड डिपॉजिट के अलावा भी निवेश के कई विकल्प है लेकिन वो विकल्प आपके लिए सुरक्षित है या नहीं इसे कहना मुश्किल है।
हालांकि, अधिकतर लोग बैंक FD में निवेश करने से कतराते है क्योकि बैंको द्वारा ब्याज दर (FD Interest Rate) काफी काम दिया जाता है। लेकिन वर्तमान में बैंकिंग सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ बैंको ने लोगो को आकर्षित करने के लिए एफडी निवेश में ब्याज दरे बढ़ा दी है। यहाँ टॉप बैंको के नाम उल्लेखित है जिनमे एफडी निवेश द्वारा आप अधिक लाभ पा सकते है।
वर्तमान में जिन बैंको ने FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया है उसमे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) शामिल है। इसके अलावा कई और बैंक भी है जिन्होंने FD पर दी जाने वाले इंटरेस्ट रेट को बढ़ाया है।
कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)
12 अप्रैल 2022 से कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने FD पर मिलने वाले ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक द्वारा 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों में वृद्धि की गयी है। आप कोटक महिंद्रा बैंक के फिक्स्ड डिपाजिट में 7 दिन से 10 साल तक के निवेश पर 2.50 फीसदी से 5.60 फीसदी तक का ब्याज पा सकते है। इस बैंक द्वारा दिए जाने वाला ब्याज दर निम्नलिखित है-
-
7 – 30 दिन के FD पर 2.50 फीसदी का ब्याज
-
31 – 45 दिन के FD पर 2.75 फीसदी का ब्याज
-
46 – 90 दिन के FD पर 2.75 फीसदी
-
91 – 120 दिन के FD पर 3.00 फीसदी
-
121 – 179 दिन के FD पर 3.50 फीसदी
-
180 दिन – के FD पर 4.50 फीसदी
-
181 दिन से 269 दिन के FD पर 4.50 फीसदी
-
270 दिन – 363 दिन के FD पर 4.50 फीसदी
-
364 दिन के FD पर 4.75 फीसदी
-
365 दिन से 389 दिन के FD पर 5.10 फीसदी
-
390 दिन (12 महीने 25 दिन) के FD निवेश पर 5.2 फीसदी
-
391 दिन से 23 महीने से कम के FD पर निवेश पर 5.2 फीसदी
-
23 महीने पर 5.25 फीसदी ब्याज
-
23 महीने 1 दिन- 2 साल से कम पर 5.25 फीसदी
-
2 साल- 3 साल से कम के FD निवेश पर 5.3 फीसदी
-
3 साल और उससे अधिक लेकिन 4 साल से कम के FD निवेश पर 5.45 फीसदी
-
4 साल और उससे अधिक लेकिन 5 साल से कम के FD निवेश पर 5.50 फीसदी
-
5 साल और उससे अधिक और 10 साल तक के FD निवेश पर 5.60 फीसदी
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
एचडीएफसी बैंक प्राइवेट सेक्टर के बैंको में सबसे अच्छा इंटरेस्ट रेट देने के लिए जाना जाता है। एचडीएफसी बैंक द्वारा भी 6 अप्रैल 2022 से 2 करोड़ से कम के फिक्स्ड डिपाजिट पर ब्याज दरों को बढ़ाया गया है। इस बैंक द्वारा आपको 7 दिन से लेकर 10 साल तक की फिक्स्ड डिपाजिट पर 2.50% से 5.60% का ब्याज प्राप्त हो सकता है।
-
7 – 29 दिन के FD पर 2.50 फीसदी
-
30 – 45 दिन के FD पर 3.00 फीसदी
-
61 – 90 दिन के FD पर 3.00 फीसदी
-
91 दिन – 6 महीने दिन के FD पर 3.5 फीसदी
-
6 महीने 1 दिन – 9 महीने दिन के FD पर 4.4 फीसदी
-
9 महीने 1 दिन लेकिन 1 साल से कम दिन के FD पर 4.4 फीसदी
-
1 साल दिन के FD पर 5.10 फीसदी
-
1 साल 1 दिन – 2 साल तक के FD पर 5.10 फीसदी
-
2 साल 1 दिन – 3 साल तक के FD पर 5.20 फीसदी
-
3 साल 1 दिन- 5 साल तक के FD पर 5.45 फीसदी
-
5 साल 1 दिन – 10 साल तक के FD पर 5.60 फीसदी
Read also- एचडीएफसी बैंक के शुद्ध लाभ में 23 फीसदी की बढ़त
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)
बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) द्वारा 22 मार्च से फिक्स्ड डिपाजिट की ब्याज दरों को बढ़ा दिया गया है जिसमे आप 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर नए ब्याज दर का लाभ उठा सकते है। बैंक ऑफ़ बड़ोदा के FD में ब्याज दरों में वृद्धि से आप 7 दिनों से 10 सालों तक के निवेश पर 2.80 प्रतिशत से 5.55 प्रतिशत का ब्याज दर पा सकते है जो अलग-अलग समय के लिए भिन्न है।
-
7 दिन से 14 दिन के FD पर 2.80 फीसदी
-
15 दिन से 45 दिन के FD पर 2.80 फीसदी
-
46 दिन से 90 दिन के FD पर 3.70 फीसदी
-
91 दिन से 180 दिन के FD पर 3.70 फीसदी
-
181 दिन से 270 दिन के FD पर 4.30 फीसदी
-
271 दिन और उससे अधिक और 1 साल से कम के FD पर 4.40 फीसदी
-
1 साल के FD निवेश पर 5.00 फीसदी
-
1 साल से ऊपर और 400 दिन के FD पर 5.20 फीसदी
-
400 दिन से अधिक और 2 साल तक के FD पर 5.20 फीसदी
-
2 साल से अधिक और 3 साल तक के FD पर 5.20 फीसदी
-
3 साल से अधिक और 5 साल तक के FD पर 5.35 फीसदी
-
5 साल से अधिक और 10 साल तक के FD पर 5.35 फीसदी
-
10 साल से अधिक के FD निवेश पर 5.10 फीसदी

