Site icon Buziness Bytes Hindi

FD Interest Rate: किस बैंक का फिक्स्ड डिपाजिट (FD) देगा आपको ज्यादा ब्याज, जाने यहाँ

यदि आप ढूंढ रहे है निवेश का बेहतर विकल्प तो Fixed Deposit से सुरक्षित और बेहतर विकल्प कोई नहीं है। फिक्स्ड डिपॉजिट के द्वारा आप अपने भविष्य को पूरी तरह से सुरक्षित रख सकते है। आपको बता दे की फिक्स्ड डिपॉजिट के अलावा भी निवेश के कई विकल्प है लेकिन वो विकल्प आपके लिए सुरक्षित है या नहीं इसे कहना मुश्किल है।  

हालांकि, अधिकतर लोग बैंक FD में निवेश करने से कतराते है क्योकि बैंको द्वारा ब्याज दर (FD Interest Rate) काफी काम दिया जाता है।  लेकिन वर्तमान में बैंकिंग सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ बैंको ने लोगो को आकर्षित करने के लिए एफडी निवेश में ब्याज दरे बढ़ा दी है। यहाँ टॉप बैंको के नाम उल्लेखित है जिनमे एफडी निवेश द्वारा आप अधिक लाभ पा सकते है।  

Read also- Indian Railway Updates: अब आप बिना टिकट के भी कर सकते है भारतीय रेल में यात्रा, जाने रेलवे के नियम में बदलाव

वर्तमान में जिन बैंको ने FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया है उसमे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) शामिल है। इसके अलावा कई और बैंक भी है जिन्होंने FD पर दी जाने वाले इंटरेस्ट रेट को बढ़ाया है।  

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) 

12 अप्रैल 2022 से कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने FD पर मिलने वाले ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक द्वारा 2 करोड़ रुपये से कम की FD  पर ब्याज दरों में वृद्धि की गयी है।  आप कोटक महिंद्रा बैंक के फिक्स्ड डिपाजिट में 7 दिन से 10 साल तक के निवेश पर 2.50 फीसदी से 5.60 फीसदी तक का ब्याज पा सकते है। इस बैंक द्वारा दिए जाने वाला ब्याज दर निम्नलिखित है- 

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) 

एचडीएफसी बैंक प्राइवेट सेक्टर के बैंको में सबसे अच्छा इंटरेस्ट रेट देने के लिए जाना जाता है। एचडीएफसी बैंक द्वारा भी 6 अप्रैल 2022 से 2 करोड़ से कम के फिक्स्ड डिपाजिट पर ब्याज दरों को बढ़ाया गया है। इस बैंक द्वारा आपको 7 दिन से लेकर 10 साल तक की फिक्स्ड डिपाजिट पर 2.50% से 5.60% का ब्याज प्राप्त हो सकता है। 

Read also- एचडीएफसी बैंक के शुद्ध लाभ में 23 फीसदी की बढ़त

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)

बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) द्वारा  22 मार्च से फिक्स्ड डिपाजिट की ब्याज दरों को बढ़ा दिया गया है जिसमे आप 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर नए ब्याज दर का लाभ उठा सकते है। बैंक ऑफ़ बड़ोदा के FD में ब्याज दरों में वृद्धि से आप 7 दिनों से 10 सालों तक के निवेश पर 2.80 प्रतिशत से 5.55 प्रतिशत का ब्याज दर पा सकते है जो अलग-अलग समय के लिए भिन्न है।  

 

Exit mobile version