Uttarakhand Weather: देहरादून सहित इन जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट, जानिए मौसम अपडेट

उत्तराखंडUttarakhand Weather: देहरादून सहित इन जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट, जानिए...

Date:

Uttarakhand Weather Today Update: उत्तराखंड में आज भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से देहरादून के अलावा नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भीषण बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक बारिश से रविवार से कुछ हल्की होने की उम्मीद है। उत्तराखंड के लोगों को अगले हफ्ते से बारिश से राहत मिलने की संभावना है।

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से लगातार भीषण बारिश का कहर जारी है। उत्तराखंडवासियों को आज भी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के चार जिलों में आज भीषण बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज देहरादून के अलावा नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भीषण बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

भारी वर्षा से लोगों को तमाम तरह की परेशानियों से अब निजात मिलने की संभावना सोमवार से बननी शुरू होगी। कल रविवार से उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज शनिवार को कुमाऊं मंडल के सभी छह जिलों में मध्यम वर्षा हो सकती है। इस दौरान गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं बादल छाये रहने और हल्की मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं।

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक देने के करीब दो महीने बाद पहली बार आने वाले सप्ताह में उत्तराखंड मौसम विभाग ने कोई चेतावनी नहीं जारी की है। आने वाले सप्ताह में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सोमवार से लोगों को बारिश से राहत मिलेगी और जनजीवन सामान्य होने के आसार हैं।

कल शुक्रवार को ऐसा था मौसम

शुक्रवार तड़के देहरादून के आसपास क्षेत्रों में एक से दो दौर की भीषण बारिश हुई। सुबह सात बजे बाद बारिश का दौर रूक गया। इसके बाद दिन भर शहर में हल्के बादलों के बीच धूप निकलने से गर्मी और उमस से लोगों को बुरा हाल हो गया। लेकिन देर शाम फिर से तीव्र बारिश ने उमस से लोगों को राहत पहुंचाई। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

आने वाले हफ्ते में रूकेगी बारिश और बदलेगा मौसम

टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.3 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि आने वाले सप्ताह में उत्तराखंड में बारिश का का दौर रूकने की संभावना है। कहीं-कहीं एक दो दौर की हल्की बारिश की संभावना होगी। अधिकांश इलाकों में मौसम साफ होगा। लोगों को भीषण बारिश से राहत मिल जा सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...